Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के प्रयासों से करवाया अवगत

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala, Dalai Lama
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 03 Jan 2025

Last updated on: Jan 03, 2025, 00:00 IST

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को गगल हवाई अड्डे पर तिब्बती गुरू दलाई लामा से भेंट कर सरकार की ओर से नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि परम पावन दलाई लामा ने धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होने से धर्मशाला एक विश्व स्तरीय टूरिस्ट गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा इसके साथ ही देश तथा विदेश से उनसे मिलने आने वाले लोगों तथा भिक्षुओं को भी यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि परम पावन दलाई लामा के साथ करीब एक घंटें तक विभिन्न विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई तथा इस दौरान दलाई लामा को वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की भी जानकारी प्रदान की गई। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्प है इस के लिए विश्व स्तरीय चिड़ियाघर, पौंग बांध में वाटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने के लिए तत्परता के साथ कदम उठाए जा रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिल सकें।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन सड़क सुविधा के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं की माॅनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु सुनिश्चित कर रहे हैं।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala , Dalai Lama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD