अगर कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमलों को रोकना है तो 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करो: फारूख अब्दुल्ला

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अगर कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमलों को रोकना है तो 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करो: फारूख अब्दुल्ला

Farooq Abdullah , National Conference , Jammu and Kashmir , Kashmir , Kashmiri Pandits, The Kashmir Files, The Kashmir Files OTT Release
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कश्मीर , 16 May 2022

Last updated on: May 16, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर में फिर से हालात बगड़ते जा रहे हैं। 4 दिन पहले आतंकियों ने सरेआम एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने ऑफिस में धुसकर गोली मारी थी। उसके बाद से कश्मीर में बवाल हो रहा है। इसी बीच  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमलों के पीछे फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बड़ा कारण बताया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमलों को रोकना है तो सरकार को इस फिल्म पर पर बैन लगाना होगा।  देश में मुस्लिमों के खिलाफ नफरत का माहौल है। इसी वजह से कश्मीर के युवा गुस्से में हैं।फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने सरकार से कहा कि क्या फिल्म सच है? क्या एक मुसलमान पहले एक हिंदू को मारेगा फिर उसका खून चावल में डालकर उसकी पत्नी से कहेगा कि तुम यह खाओ, क्या ऐसा हो सकता है? क्या हम इतने गिरे हुए हैं? यह बेबुनियाद फिल्म है जिसने मुल्क में नफरत पैदा की है इसलिए इसे बैन करना चाहिए।

कश्मीर में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को रोकना है तो इस फिल्म पर रोक लगानी जरूरी है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर होने वाले हमले अचानक बढ़ गए हैं। इसको देखते हुए घाटी में कश्मीरी पंडितों के घरों के बाहर उपराज्यपाल के ऑर्डर से बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हमलों के बीच रविवार को लश्कर-ए-इस्लाम ने धमकी भी दी थी। कहा गया था कि कश्मीरी पंडित या तो घाटी छोड़ दें या फिर मरने को तैयार रहें। पोस्टर में लिखा गया है,  सभी प्रवासी और RSS एजेंट कश्मीर छोड़ दो या मौत का सामना करने के लिए तैयार रहो। ऐसे कश्मीर पंडित जो कश्मीर एक और इजरायल चाहते हैं और कश्मीरी मुस्लिमों को मारना चाहते हैं, उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है। अपनी सुरक्षा दोहरी या तिहरी कर लो, टारगेट किलिंग के लिए तैयार रहो। तुम मरोगे।बता दें कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से ही कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पिछले तीन सालों की हकीकत यह है कि जो कश्मीरी पंडित पहले से वहां रह रहे थे, उनको भी रहने नहीं दिया जा रहा है। उनकी हत्या हो रही है। कुछ दिन पहले ही आतंकियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की उनके ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल भट्ट की मौत के बाद कश्मीरी पंडितों में खूब रोज है और वह अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।

 

Tags: Farooq Abdullah , National Conference , Jammu and Kashmir , Kashmir , Kashmiri Pandits , The Kashmir Files , The Kashmir Files OTT Release

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD