Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डीएसपी (जेल) का पंजाब पुलिस द्वारा उत्पीड़न: एनसीएससी ने 23 मई को पंजाब पुलिस के डीजीपी व डीजीपी जेल को दिल्ली बुलाया

एनसीएससी 23 मई को डीएसपी (जेल) के उत्पीड़न मामले की सुनवाई करेगा

Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पंजाब पुलिस के डीएसपी (जेल) अमर सिंह द्वारा पंजाब पुलिस, जिला संगरूर, के खिलाफ अपने और अपने परिवार के उत्पीड़न के संबंध में दी गई शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए, एनसीएससी के चेयरमैन विजय सांपला ने पंजाब पुलिस के डीजीपी और डीजीपी (जेल) के साथ 23 मई को नई दिल्ली में एनसीएससी के राष्ट्रीय मुख्यालय में हीयरिंग  इन पर्सन / व्यक्तिगत  सुनवाई करने का निर्णय लिया है। एनसीएससी ने पंजाब पुलिस को सुनवाई की तारीख से पहले ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश भी दिया।

एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सांपला को लिखित शिकायत दर्ज करते हुए, डीएसपी (जेल) अमर सिंह ने कहा, “मैं एससी श्रेणी से संबंधित हूं और मैं पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर का निवासी हूं। जब मैं अपनी ड्यूटी कर रहा था, तब डीआईजी सुरिंदर सिंह सैनी और एडीजीपी पीके सिन्हा ने मेरे खिलाफ दो झूठी प्राथमिकी दर्ज की थी और मेरी पदोन्नति को रोकने के लिए कई आरोप लगाए थे। मैंने इस मामले को एनसीएससी (चंडीगढ़ कार्यालय) के समक्ष भी उठाया था, जिन्होंने निदेशक ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, पंजाब को मामले की निष्पक्ष जांच करने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था, पर अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।"“इस बीच, संगरूर पुलिस नियमित रूप से मेरे आवास पर छापा मार रही है और मेरे परिवार के सदस्यों को परेशान कर धमकी भी दे रही है। 

इसी साल 5 मई को पंजाब पुलिस के एक एस.एच.ओ ने बिना संबंधित मजिस्ट्रेट की अनुमति के मेरे घर पर छापा मारा और मेरी पत्नी और भाई के साथ बदसलूकी की | पुलिस ने उन्हे झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी। इतना ही नहीं, पुलिस अधिकारियों ने फिर मेरे परिवार के सदस्यों से तीन मोबाइल फोन छीन लिए और भाग गए”, डीएसपी अमर ने आगे कहा।एनसीएससी के रुल्स ऑफ प्रोसीजर के सेक्शन (7) को लागू करते हुए, पंजाब पुलिस को सूचित किया कि अमर सिंह, डीएसपी, जेल, पर शहर संगरूर के थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 5/21 और 35/22 का मामला  आयोग के पास विचाराधीन है, इसलिए इस केस में यथास्थिति बनाए रखी जाए |एनसीएससी ने पंजाब पुलिस को चेतावनी दी है कि याचिकाकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पंजाब  पुलिस कोई कारवाई नहीं करेगी और अगर उन्होंने ऐसी गलती की तो आयोग प्रीवेन्शन ऑफ अट्रासिटी ऐक्ट 1989 के तहत दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा।एनसीएससी ने दोनों अधिकारियों को संबंधित फाइलों, केस डायरी आदि सहित सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ एक अप-टू-डेट कार्रवाई रिपोर्ट लाने के लिए भी कहा है।

 

Tags: Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD