Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

भगवंत मान द्वारा 31 मई तक पंचायती जमीनों से अवैध कब्ज़े छोडऩे की अपील का ‘आप’ ने किया स्वागत

पंजाब की खुशहाली के लिए कई लोगों ने खुद से बगैर किसी कानूनी कार्यवाही के छोड़े अवैध कब्ज़े- मलविंदर कंग

Malwinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंचायती और सरकारी ज़मीनों से अवैध कब्जे को 31 मई तक छोड़ कर ज़मीनें सरकार को सौंपने की अपील का आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने ज़ोरदार स्वागत किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि ‘आप’  सरकार पंजाब की संपत्ति और संसाधनों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए मान सरकार पंजाब के सभी सरकारी संपत्तियों से अवैध कब्ज़े हटाएगी और राज्य में कानून का राज सुनिश्चित करेगी। बुधवार पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह पंजाब के लोगों की तरफ से किये गए बदलाव का नतीजा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में उनके पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे छुड़वा रहे हैं, जबकि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के समय सत्ताधारी लोग और उनके समर्थक सरकारी ज़मीनों पर अवैध रुप से कब्ज़ा करते थे। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय पंचायती और सरकारी जमीनों को बुरी तरह लूटा गया और प्रदेश की हलात इस कदर खराब थी कि सरकारी ज़मीनों पर किये गए कब्जे छोडऩे का मुद्दा ही नहीं उठता था। कंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील को दोहराते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से 31 मई तक पंचायती और सरकारी जमीनों पर किए कब्जे छोडऩे वालों के खि़लाफ़ कोई कानूनी कार्यवाई नहीं की जाएगी, लेकिन 31 मई के बाद कब्जाधारियों से सभी पुराने खर्चे वसूले जाएंगे और उन पर पर्चे (पुलिस कार्यवाही) दर्ज किए जाएंगे। जबसे जमीन पर कब्ज़ा हुआ है, तब से जमीन की आमदनी वसूली जायेगी और सख्त कानूनी कार्यवाई भी की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि बदले की भावना से किसी के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की जाएगी।’’ कंग ने पंजाब सरकार का सहयोग करने वाले पटियाला जिला के समाना हलके के एक परिवार का धन्यवाद किया, जिन्होंने 40 एकड़ से ज्यादा जमीन पंजाब सरकार को सौंपी है। ‘आप’ नेता ने दावा किया कि भगवंत मान की सरकार मिशन पर काम कर रही है, कमीशन पर नहीं। इसी लिए उनकी सरकार की ओर से पंजाब की सरकारी जमीनें और संपत्तियों की रखवाली और सुरक्षा के लिए अच्छी योजनाएं पेश की जा रही है। कंग ने अपील करते हुए कहा कि पंचायती और सरकारी जमीनों पर काबिज़ लोगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की बात पर अमल करना चाहिए और अपने कब्जे छोड़ देने चाहिए, ताकि पंजाब को खुशहाल और अमन-शान्ति वाला प्रदेश बनाया जा सके।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD