Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए अपने वजन को घटाना पड़ा : महेश थीक्षाना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, CSK, Chennai Super Kings, Maheesh Theekshana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

चेन्नई सुपर किंग्स और श्रीलंका के 21 वर्षीय स्पिनर महेश थीक्षाना ने खुलासा किया है कि वह अंडर-19 स्तर पर कई बार फिटनेस टेस्ट में असफल रहे थे, लेकिन उनके कभी ना हार माने वाले इरादे ने उन्हें आज आईपीएल जैसी लीग में शानदार खिलाड़ी बनने में मदद की। ऑफ स्पिनर ने इस सीजन में चार बार के आईपीएल चैंपियन के लिए आठ मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 4/33 है।एक क्रिकेटर के रूप में शुरुआती संघर्षों के बारे में थीक्षाना ने कहा कि जब से वह फिटनेस टेस्ट में असफल रहे थे, तो वह अंडर-19 टीम में वॉटरबॉय (बारहवां खिलाड़ी) का काम करते थे।थीक्षाना ने सीएसके टीवी को बताया, "मैं अंडर-19 टीम में 2017-18 में वापस गया था। लेकिन मुझे कभी खेलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि मैं दो या तीन बार फिटनेस टेस्ट में फेल हो गया था। 2019 में मुझे तीन दिनों में 10 मैचों के लिए वाटरबॉय बनना पड़ा। मुझे पता था कि अगर मैं असफल रहा, तो मुझे फिर से बोतलें ले उठानी पड़ेगी। मुझे खुद पर विश्वास था और मैंने कभी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत की। यही कारण है कि मैं 2022 में यहां अच्छा स्पिन गेंदबाज बन सका।

प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के इस स्तर तक पहुंचने के लिए इस बारे में खुलासा करते हुए युवा खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें अपना वजन 107 किग्रा से कम करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी, जिसके बाद उनका वजन कम हुआ।उन्होंने कहा, "मैं अंडर-19 के दिनों में 107 किग्रा का था, इसलिए मुझे यो-यो टेस्ट में अपना वजन घटाने पर अधिक मेहनत करनी पड़ी। 2020 में, मैंने अपना वजह कम किया और अपने फिटनेस में सुधार किया। 2021 में, मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। 2022 में, फिटनेस टेस्ट में भी पास हो गया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में मुझे वनडे मैच में खेलने का मौका मिला था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 21 साल की उम्र में विश्व कप में खेलने जाऊंगा।"21 वर्षीय स्पिनर ने आगे श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस और महेंद्र सिंह धोनी के अपने करियर पर प्रभाव के बारे में बताया।उन्होंने कहा, "मैंने अजंता मेंडिस से प्रेरणा ली। 2020 में, मैंने अजंता मेंडिस के साथ बातचीत की और 2022 में मैंने एमएस धोनी से बात की। मैंने पिछले साल सीएसके के साथ नेट बॉलर के रूप में काम किया था। कभी नहीं सोचा था कि वे मेरे लिए बोली लगाएंगे या मुझे इस साल अपनी टीम में शामिल करेंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , CSK , Chennai Super Kings , Maheesh Theekshana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD