Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

टी20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए सफल गेंदबाज साबित होंगे वानिंदु हसरंगा : महेला जयवर्धने

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mahela Jayawardene, Wanindu Hasaranga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 May 2022

Last updated on: May 10, 2022, 00:00 IST

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज और मुंबई इंडियंस के मौजूदा मुख्य कोच महेला जयवर्धने को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 में लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा अपने देश के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित होंगे। आईसीसी हॉल ऑफ फेमर जयवर्धने ने अपनी टीम एमआई पर फोकस करने के अलावा आईपीएल 2022 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भी कड़ी नजर रखी है। आईसीसी वनडे और टी20 टीम ऑफ द ईयर के सदस्य हसरंगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में अपने दूसरे सीजन में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं, जबकि अन्य श्रीलंकाई गेंदबाजों महेश थीक्षाना (सीएसके), दुष्मंथा चमीरा (एलएसजी) ने भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा काम किया है। 

जयवर्धने के अनुसार, हसरंगा के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया में विरोधी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जयवर्धने ने मंगलवार को कहा, "मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप में हसरंगा एक महत्वपूर्ण गेंदबाज बनने जा रहे हैं। वह इस समय विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक है।"उन्होंने आगे कहा, "दुष्मंथा चमीरा ने एक लंबा सफर तय किया है, मुझे लगता है कि गेंदबाजी विभाग इस समय श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए दुष्मंथा और वानिंदु प्रमुख कारक हैं। महेश थीक्षाना चेन्नई के लिए खेल रहे हैं और श्रीलंका के लिए एक शानदार खिलाड़ी हैं, इसलिए वे तीन गेंदबाज टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

"कुल मिलाकर आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखकर, मुझे लगता है कि हमारे पास ऑस्ट्रेलिया में जाने वाली काफी अनुभवी टीम होगी। 2021 में एक उत्साहजनक टी20 विश्व कप अभियान और कई खिलाड़ियों के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद, श्रीलंका के दिग्गज को लगता है कि उनका देश ऑस्ट्रेलिया में 2022 के टूर्नामेंट में अच्छा कर सकते हैं। जयवर्धने का मानना है कि कुसल मेंडिस और दनुष्का गुणथिलका की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी, जो ऑस्ट्रेलिया में विरोधी टीम को धूल चटाने में सक्षम है। उन्होंने आगे कहा, भानुका राजपक्षे इस क्रम में शीर्ष पर हैं। पथुम निसंका का टी20 विश्व कप के शानदार खिलाड़ी हैं और चरित असलाका ने भी प्रभावित किया, इसलिए मुझे लगता है कि हमारे पास एक बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी है, जिसमें बहुत सारे युवा खिलाड़ी हैं। दूसरे विश्व कप के लिए आगे बढ़ रहे हैं और श्रीलंका के लिए ये महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।"श्रीलंका ने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया, पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के दौरान मेलबर्न में जीत हासिल की और मेजबान टीम को एससीजी में सुपर ओवर तक ले गए थे। उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने फरवरी में कुछ टी20 खेले और काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि वे निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धा करेंगे।"

 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mahela Jayawardene , Wanindu Hasaranga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD