अयोध्या राम मंदिर के लिए 90 लाख की संपत्ति दान करेंगे मोहम्मद समर, CM योगी को सौंपेगे प्रॉपर्टी

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

अयोध्या राम मंदिर के लिए 90 लाख की संपत्ति दान करेंगे मोहम्मद समर, CM योगी को सौंपेगे प्रॉपर्टी

Ram Mandir, Ayodhya, Yogi AdityaNath, Shri Ram Mandir Ayodhya, Muslim, Hindu, Mohammad Samar, Uttar Pradesh,  Ram Mandir Property, Ram Mandir Property Dispute, Ram Mandir Dispute
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अयोध्या , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सब आपस में भाई भाई.. ये मुहावरा हमने बचपन से लेकर आज तक सुना है, लेकिन ऐसी मिसालें बहुत कम देखी हैं जो इस मुहावरे को सही साबित कर दें। आज हम आपको एक ऐसे मुसलमान के बारे में बताएंगे जो राम मंदिर के लिए अपनी 90 लाख की संपत्ति दान में देने जा रहा है। जी हां हमें बात कर रहे हैं खालापार निवासी मोहम्मद समर गजनी की। गजनी को भगवा कपड़ों से बहुत लगाव है और अकसर भगवा कपड़े ही पहने रखते हैं।इस मुस्लिम परिवार ने हिंदू मुस्लिम भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी 90 लाख की संपत्ति राम मंदिर निर्माण में देने की घोषणा की है। मोहम्मद समर गजनी बीजपी नेता हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने प्लॉट और खेती की जमीन के कागज उन्हें सौंपने की बात कही है, ताकि संपत्ति की धनराशि मंदिर निर्माण में लगाई जाए।गजनी ने अपनी निजी संपत्ति राम मंदिर निर्माण में देने की घोषणा की ।

शुक्रवार को यह घोषण करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति को वह अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण में देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलेंगे और संपत्ति के कागज उनके द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के नाम करेंगे। ताकि की इस संपत्ति को बेचकर उसकी धनराशि राम मंदिर निर्माण में लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि हिन्दू-मुस्लिम के बीच प्यार पैदा करने के लिए यह फैसला लिया है।मोहम्मद समर गजनी ने बताया कि उनके पास शहर के योगेंद्रपुरी मे करीब 300 गज प्लाट है। वंही शहर के ही कृष्णापुरी में 100 गज से अधिक का दूसरा प्लाट है। इसके अलावा जनपद के गांव निराना में उनकी दो बीघा खेती की जमीन पड़ी है। यह उनकी निजी संपत्ति है, जिसका बैनामा उनके नाम है। इस बनामे को वह राम मंदिर ट्रस्ट को देंगे, जिससे ट्रस्ट 90 लाख रुपए अर्जित कर लेगा। गजनी के इस फैसले से पूरे इलाके में उनकी चर्चा हो रही है।

भगवा कपड़ों में पड़ी थी ईद की नमाज

ईद की नमाज के दौरान समर गजनी भगवा कपड़े पहनकर और गले में बीजेपी का पटका लगा कर नमाज अदा करते हुए नजर आए थे। भगवा कपड़े पहनकर नमाज अदा करने के बारे में जब मोहम्मद समर गजनी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था, आज योगी जी के राज में मोहब्बत वाला माहौल है, योगी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश को भगवामय कर दिया है। चारों तरफ मोहब्बत ही मोहब्बत है। सब मिलजुल कर रहते हैं।  भगवा रंग मोहब्बत का प्रतीक है इसलिए इसके जरिए हम संदेश देना चाहते हैं कि योगी जी के राज में एक दंगा मुक्त प्रदेश बना है जहां पर हिन्दू-मुस्लिम सभी प्यार से रह रहें और पूरे प्रदेश में कही कोई दंगा नहीं हुआ है। जो भगवा सरकार चल रही है उसका प्रतीक मोहब्बत है। मुस्लिम समाज को हम ये संदेश देना चाहते हैं कि योगी सरकार आपकी तरफ प्यार का हाथ बढ़ाना चाहती है आप सब लोग भी मोहब्बत से हमारे साथ हाथ मिलाएं।

 

Tags: Ram Mandir , Ayodhya , Yogi AdityaNath , Shri Ram Mandir Ayodhya , Muslim , Hindu , Mohammad , samar Samar , Uttar Pradesh , Ram Mandir Property , Ram Mandir Property Dispute , Ram Mandir Dispute

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD