Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यूपी में एक और नाबालिग का पुलिसकर्मी ने किया रेप

Rape News, Rape, Minor Rape, Rapist, Uttar Pradesh, Aligarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अलीगढ़ , 08 May 2022

Last updated on: May 08, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में एक पुलिस कांस्टेबल का नाबालिग लड़की से बलात्कार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीगढ़ में अतरौली के पास एक गांव में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके परिवार से ताल्लुक रखने वाले पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से शुक्रवार को हुई घटना की रिपोर्ट भेजे जाने के बाद बुलंदशहर जिले में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी को रविवार को निलंबित कर दिया गया। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की एक रिश्तेदार से मिलने जा रही थी, जब आरोपी पुलिसकर्मी, जो परिवार से संबंधित है, अपनी मोटरसाइकिल पर पड़ोसी गांव में लड़की को ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। 

बाद में, उसने धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। हालांकि नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद अतरौली थाने में मामला दर्ज किया गया। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है जिसके बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 13 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के साथ ललितपुर के एक पुलिस थाने के प्रभारी ने कथित तौर पर बलात्कार किया जब वह वहां शिकायत दर्ज कराने गई थी।

 

Tags: Rape News , Rape , Minor Rape , Rapist , Uttar Pradesh , Aligarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD