बड़ी खबर: BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने CM अरविंद केजरीवाल के घर को घेरा.. फोर्स तैनात

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

बड़ी खबर: BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने CM अरविंद केजरीवाल के घर को घेरा.. फोर्स तैनात

Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 May 2022

Last updated on: May 07, 2022, 00:00 IST

बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बग्गा भाजपा पार्टी के सिख विंग कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन करने बैठ गए हैं। बग्गा का साथ देने के लिए  दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मजिंदर सिंह सिंरसा भी अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर पहुंच गए हैं। मामला तूल पकड़ रहा है इसलिए इसकी गंभीरता को देखते हुए केजरीवाल के आवास के सामने भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। दिल्ली पुलिस को दोपहर 3 बजे अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन की जानकारी मिली थी। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से तैयार है। भारी फोर्स की तैनाती कर दी है। साथ ही स्पेशल ब्रांच एक्टिव भी है। सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के घर के बाहर इक्कठा हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस की एंटी राइट्स सेल की टीम भी मौके पर है। इससे पहले मीडिया से बातचीत में बग्गा ने कहा था जिन्हें लगता है कि पुलिस की मदद से कुछ भी कर सकते हैं तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि बीजेपी कार्यकर्ता किसी से नहीं डरेगा। 

18 घंटे चला तीन राज्यों की पुलिस के बीच ड्रामा- 

बीजेपी  नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर पिछले कल यानी शुक्रवार को 3 राज्यों की पुलिस के बीच पूरे दिन ड्रामा चलता रहा। कल सुबह पंजाब पुलिस ने तेजिंदर सिंह बग्‍गा को उनके दिल्ली के घर से गिरफ्तार किया। इस बात की खबर फैलती है, थोड़ी देर बाद पंजाब पुलिस पर दिल्ली के पुलिस स्टेशन में बग्गा को अपहरण करने का केस दर्ज होता है। इसके बाद तेजिंदर सिंह बग्‍गा को ले जा रहे पंजाब पुलिस के काफिले को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस द्वारा रोका जाता है और उनसे पूछताछ की जाती है। अब अंत में हरियाणा पुलिस तेजिंदर सिंह बग्‍गा को दिल्ली पुलिस को सौंप देती है और दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली वापिस आ जाती है।

क्या है पूरा मामला-

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की। आप नेता ने जब उन्हें भड़काऊ बयान के लिए हुए FIR की जानकारी दी तब तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। बग्गा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- एक नहीं 100 FIR करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा,अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मै बोलूंगा, चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं। मैं केजरीवाल को छोड़ने नही वाला,नाक में नकेल डाल के रहूंगा।

 

Tags: Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD