Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं : कोच टॉम मूडी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, SRH, Tom Moody
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने कहा है कि गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 21 रन से हार का सामना करने के बावजूद उनकी टीम आईपीएल 2022 में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है। हैदराबाद इस हार के साथ लगातार तीन मैचों में असफल रहा है और इस वजह से वह अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंचा गया है। मूडी ने कहा, "अगर हम खराब खेल रहे होते तो मुझे चिंता होती, लेकिन हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर कुछ चीजें सही होती, तो हम लक्ष्य का पीछा कर सकते थे। सभी ने देखा हम लक्ष्य के कितने करीब पहुंचे थे, जब निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 62 रन की पारी खेली थी।"मूडी को उम्मीद थी कि हैदराबाद प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मजबूती से वापसी करेगा। उन्होंने कहा, "हमारे पास वापसी करने के कई सकारात्मक चीजें हैं और विश्वास करते हैं कि हम हार को बहुत जल्दी जीत में बदल सकते हैं। हम और बेहतर करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम अच्छी चीजों को जारी रखते हुए सुधार कर सकते हैं।

"हैदराबाद 208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रन से हार गया, पूरन और एडेन मार्करम ने संयुक्त रूप से 104 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाजों ने सामूहिक रूप से सिर्फ 71 रन ही जोड़ सके। मूडी ने इन विचारों को खारिज कर दिया कि कप्तान केन विलियमसन को फॉर्म खराब होने के कारण बाहर किया जा सकता है। दिल्ली के खिलाफ विलियमसन ने एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर आउट होने से पहले 11 गेंदों पर सिर्फ चार रन बनाए। मूडी ने ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज टी नटराजन के चोटिल होने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "वाशिंगटन की समीक्षा इस विचार के साथ की जाएगी कि वह हमारे अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं या नहीं। हालांकि 14 तारीख को पुणे में हमारे अगले मैच के लिए नटराजन के खेलने की संभावना है।"हैदराबाद का अगला मैच रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा और मूडी चाहते हैं कि उनकी टीम कमजोर विभागों में बेहतर सुधार करे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , SRH , Tom Moody

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD