Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डब्ल्यू.एफ.पी. अफगानिस्तान को सप्लाई किए गये गेहूँ से ‘‘अत्यधिक संतुष्ट’’

डब्ल्यू.एफ.पी. टीम आज पंजाब में स्टोरेज तकनीकों के अध्ययन के लिए करेगी दौरा, पंजाब के लिए गर्व की बात : लाल चंद कटारूचक्क

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, World Food Program, WFP, Highly Satisfied
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 May 2022

Last updated on: May 04, 2022, 00:00 IST

विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यू.एफ.पी.) ने पंजाब में गेहूँ के भंडारण हेतु अपनाई जा रही रख-रखाव सम्बन्धी तकनीकों की सराहना की है। इस साल फरवरी-मार्च में अफगानिस्तान में भेजे गये गेहूँ की ख़रीद, जांच और ढुलाई की प्रक्रिया को समझने के लिए अधिकारियों की एक टीम पंजाब भेजने का फ़ैसला भी किया गया है ताकि डब्ल्यू.एफ.पी. द्वारा भी इसी प्रकार की एसओपी को अपनाया जा सके। इस संबंधी जानकारी साझा करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों बारे मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि पाँच सदस्यीय टीम जिसमें सैंड्रो बनाल, फिलिपो ज़ुनीनो, स्टैफनी हर्ड, अमित वढेरा और डॉ. श्रुति शामिल हैं, आज अमृतसर का दौरा करेगी ताकि इस बात का मुल्यांकन किया जा सके कि पंजाब में गेहूँ की गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए कितने समय तक इसका भंडारण किया जाता है।

डब्ल्यू.एफ.पी. द्वारा दी गई इस मान्यता को गर्व की बात बताते हुए मंत्री ने कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता है और अब पंजाब में पैदा होने वाला अनाज विदेशों में भी लोगों का पेट भर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह भी गर्व की बात है कि पश्चिमी देश अब अनाज के रख-रखाव संबंधी तकनीकों का अध्ययन करने के लिए भारत का रूख कर रहे हैं और यह इस दिशा में पंजाब सरकार द्वारा की गई प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने टीम को पूरा सहयोग देने का भरोसा देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और एफ.सी.आई. के वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ होंगे।

ज़िक्रयोग्य है कि 27 अप्रैल, 2022 को विदेश मंत्रालय द्वारा भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग को एक अलग पत्र में बताया गया था कि ‘‘डब्ल्यू.एफ.पी. 10000 मीट्रिक टन गेहूँ की गुणवत्ता से बहुत संतुष्ट है जोकि भारत द्वारा अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के तौर पर प्रदान किया गया है।’’ यह गेहूँ पंजाब से पाकिस्तान के ज़मीनी मार्ग द्वारा अफगानिस्तान पहुंचाया गया था। ढुलाई किए गये गेहूँ को मैसर्ज एल.टी. फूड्ज़ लिमिटेड के साथ पीपीपी मोड द्वारा निर्मित मूले चक्क भगताना वाला, अमृतसर में 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले पनग्रेन स्टील सिलोज़ में स्टोर किया गया था, जिसका डब्ल्यू.एफ.पी टीम द्वारा आज दौरा किया जायेगा।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , World Food Program , WFP , Highly Satisfied

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD