Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत में विदेशी कंपनियों के लिए काम करने के हैं पर्याप्त अवसर : ओम बिरला

Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिंगापुर/नई दिल्ली , 26 Apr 2022

Last updated on: Apr 26, 2022, 00:00 IST

भारत में उभरते नए आर्थिक अवसरों का जिक्र करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत में विदेशी कंपनियों के लिए काम करने के पर्याप्त अवसर हैं तथा भारत विश्व सप्लाइ चेन, आधारभूत सरंचना, फिनटेक, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, सूचना प्रौद्योगिकी, स्टार्ट-अप तथा अनुसंधान और विकास जैसे क्षेत्रों में सिंगापुर के साथ व्यापक सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिरक्षा एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी सहयोग के पर्याप्त अवसर हैं, जिनका लाभ सिंगापुर की कंपनियां एवं उद्यमी उठा सकते हैं। भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के साथ दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के दौरे के छठे दिन सिंगापुर के एमिरेट्स सीनियर मिनिस्टर गोह चोक टोंग से द्विपक्षीय बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने आसियान-भारत संबंधों को बढ़ावा देने में सिंगापुर द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देशों के आपसी संबंध लोगों के मजबूत आपसी संपर्को तथा साझे हितों के बल पर लगातार सशक्त हो रहे हैं। 

संसदीय कूटनीति पर जोर देते हुए बिरला ने कहा कि दोनों देशों की संसदों के शिष्टमंडलों के दौरों को बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय संसदीय मैत्री समूह की स्थापना पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा की लोकतांत्रिक देशों की संसदों के बीच नियमित संवाद पूरे विश्व में लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए एक आवश्यक कदम है। भारत और सिंगापुर के बीच घनिष्ठ एवं सशक्त आर्थिक व्यापारिक संबंध के विषय में बोलते हुए बिरला ने कहा कि दोनों देशों के प्रयासों से एफडीआई एवं द्विपक्षीय व्यापार में निरंतर वृद्धि हो रही है और द्विपक्षीय व्यापारिक हितों के लिए भारत-सिंगापुर व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सिंगापुर में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के काम करने और सिंगापुर की आर्थिक समृद्धि में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए बिरला ने आशा व्यक्त की कि सिंगापुर भविष्य में भी भारतीय मूल के लोगों के लिए सुविधाजनक स्थान बना रहेगा।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD