Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अलवर: 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ा, शिवलिंग को कटर से काटा,, लेकिन अभी तक किसी पर FIR नहीं हुई

यहां 300 साल पुराने एक मंदिर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। गुस्से से भरे लोग सड़कों पर हैं। यही नहीं मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को कटर से काटा गया।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजस्थान , 23 Apr 2022

Last updated on: Apr 23, 2022, 00:00 IST

राजस्थान के अलवर में मामला बड़ा गर्म है। यहां 300 साल पुराने एक मंदिर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। गुस्से से भरे लोग सड़कों पर हैं। यही नहीं मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को कटर से काटा गया। आरोप है कि मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शिव और हनुमान की मूर्तियों के साथ साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया गया है। 

अब इस मामले में राजनीति भी खूब हो रही है। कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। खबर ये भी है कि  राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिर तोड़े जाने के मामले में कांग्रेस ने नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ FIR कराने का ऐलान किया है साथ ही कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि मंदिर उसी जगह पर बनवाएंगे।

इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भी काफी गुस्सा है। मंदिर प्रशासन की तरफ से इलाके के एसडीएम, विधायक और नगर पालिका के खिलाफ शिकायत भी की गई है। आखिर ये किसके कहने पर किया जा रहा है। अभी तक किसी पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 


आज से पहले भी ऐसा होता आया है

ऐसा पहली बार नहीं है जब राजस्थान में मंदिर परिसर को तोड़ा गया है। इससे पहले भी कई बार मंदिरों को तोड़ा जा चुका है। 18 अप्रैल से पहले गहलोत सरकार में फरवरी 2022 में भी चित्तौड़गढ़ के डूंगला उपखंड में प्राचीन शिव मंदिर को अतिक्रमण का हवाला देकर गिराया गया था। 2018 में भी जयपुर के टोंक रोड पर अतिक्रमण का हवाला देकर प्रशासन ने मंदिर तोडा।

2017 में जयपुर में मेट्रो के एक्सपेंसन ड्राइव के दौरान दो मंदिरो को तोडा गया था। 2017 में ही राजसमंद में अतिक्रमित भूमि पर स्थित एक मंदिर को हटाया गया। 2015 में जयपुर में मेट्रो ट्रैक बढ़ाने और रोड ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए शहर के छोटे बडे करीब 100 मंदिरों को तोड़ा गया था। जिसके बाद लोगों में काफी नाराजगी और गुस्सा था।

 

Tags: alwar , temple , demolition , rajgarh , palika , bjp , congress , rajasthan , gehlot government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD