Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मौलाना ने कहा- मोदी धृतराष्ट्र हैं, योगी के मंत्री बोले- ऐसी कार्रवाई होगी सात पुश्तें याद रखेगी

मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि मुसलमान अगर सड़कों पर उतर आएं तो उन्हें रोकने वाला कोई नहीं होगा। देश में महाभारत होने से कोई रोक नहीं सकता है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद देश में बुल्डोजर और अतिक्रमण पर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में आब हिंदू मुसलमान होने लगा है। इसी को लेकर अब मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि मुसलमान अगर सड़कों पर उतर आएं तो उन्हें रोकने वाला कोई नहीं होगा। देश में महाभारत होने से कोई रोक नहीं सकता है और देश के PM मोदी महाभारत के धृतराष्ट्र हैं।

मौलाना तौकीर रजा के इस बयान पर अब बवाल हो गया है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जेलों में काफी जगह खाली है। किसी भी असामाजिक तत्व को उपद्रव करने की छुट नहीं दी जाएगी। 

अब उत्तर प्रदेश सरकार के कैबनिट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ने कहा है कि यूपी में किसी की हैसियत नहीं है कि कोई ऐसा बयान दे। नंद गोपाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'अगर किसी ने ये बयान दिया है तो उस पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी, उसकी सात पुश्तें याद रखेंगी।

बुल्डोजर की कार्रवाई से नाराज तौकीर रजा ने कहा कि ऐसा लगता है कि पीएम मोदी धृतराष्ट्र हो गए हैं। देश बंटवारे की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन किसी को कोई चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद मीटिंग होगी, फिर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन के जरिए एकता और भाईचारे का पैगाम दिया जाएगा।

रजा यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भाजपा वाले नफरत फैला रहे हैं, जिससे लोग भड़क रहे हैं। तौकीर रजा ने सपा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि अगले चुनाव में वो मुसलमानों को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे।

 

Tags: maulana tauqir raza , statement , nand gopal , gupta , keshav prasad maurya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD