Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मॉरिशस पीएम प्रविंद जगन्नाथ से मिले योगी आदित्यनाथ, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party, Mauritius, Pravind Jugnauth, Varanasi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से काशी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों के आधिकारिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर विचार हो सकता है। मॉरिशस के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय वाराणसी यात्रा पर बुधवार शाम पहुंचे। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, बैठक का विषय शासन स्तर से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन सांस्कृतिक सहयोग और व्यापारिक-औद्योगिक गतिविधियों संग दोनों देशों के अलावा वाराणसी से पर्यटन को बढ़ावा देने के मुद्दों पर बातचीत केंद्रित हो सकती है। मारीशस के पीएम संग राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी मुलकात की और दोनों देशों के संबंधों पर विमर्श किया। 

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके साथ बैठक कर दोनों देशों के साथ ही उत्तर प्रदेश संग मारीशस के संबंधों को लेकर मंथन करने के साथ व्यापारिक व पर्यटन के साथ सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं की पड़ताल की। सरकार उद्योग व व्यापार लगाने में पूरी मदद करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार देर रात वाराणसी पहुंचे थे। बाबतपुर एयरपोर्ट से वे सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर काशीपुराधिपति का विधिवत दर्शन पूजन किया। इसके बाद वे सर्किट हाउस में अधिकारियों से वाराणसी के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था के बारे में संक्षिप्त बैठक की।

ज्ञात हो कि गुरूवार की सुबह मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ ने दशाश्वमेधघाट पर पिता व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया और शाम को बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। वहीं उनकी मां सरोजनी जगन्नाथ स्पाइस जेट के विमान एसजी 202 से शाम को मुम्बई रवाना हो गईं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थि विसर्जन के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को शाम वाराणसी पहुंचे थे।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Mauritius , Pravind Jugnauth , Varanasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD