Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू

 

भारत और वियतनाम को अपनी रणनीतिक साझेदारी को करना चाहिए और अधिक मजबूत : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/ हनोई , 20 Apr 2022

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वियतनाम के साथ भारत के संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि वियतनाम भारत के सबसे करीबी साझेदारों में से एक और हमारी एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वियतनाम के दौरे पर गए ओम बिरला ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को भारतीय सांसदों के साथ वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव महामहिम गुयेन फु त्रोंग से मुलाकात की। मजबूत बनाने की वकालत करते हुए कहा कि भारत और वियतनाम जलवायु परिवर्तन और सतत विकास, स्वास्थ्य देखभाल और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को और अधिक बढ़ा सकते हैं। 

महासचिव के साथ अपनी बातचीत में, बिरला ने उल्लेख किया कि वियतनाम भारत के सबसे करीबी भागीदारों में से एक है और वह हमारी एक्ट ईस्ट नीति और भारत-प्रशांत ²ष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और वियतनाम वैश्विक और क्षेत्रीय शांति के मुद्दों पर एक सामान्य ²ष्टिकोण साझा करते हैं। क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मामलों के बारे में चर्चा करते हुए, बिरला ने कहा कि समान चुनौतियों का सामना करने वाले और समान विकासात्मक ²ष्टिकोण साझा करने वाले देशों के रूप में, भारत और वियतनाम जलवायु परिवर्तन और सतत विकास, स्वास्थ्य देखभाल और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को और बढ़ा सकते हैं।

बिरला ने रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के साझा ²ष्टिकोण को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन रक्षा संबंधों का भारत-प्रशांत क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता में बड़ा योगदान है। उन्होंने वियतनामी नेता से इस रणनीतिक साझेदारी को और भी मजबूत बनाने के प्रयास करने का आग्रह किया। व्यापार और आर्थिक संबंधों के बारे में बोलते हुए, उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत और वियतनाम विश्वसनीय और सु²ढ़ आपूर्ति श्रृंखलाएं सृजित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले वर्ष महामारी द्वारा व्यवधान उत्पन्न होने के बावजूद, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 13 बिलियन डॉलर से अधिक था। उन्होंने दोनों देशों को मिलकर द्विपक्षीय व्यापार को 15 अरब डॉलर तक पहुंचाने का आग्रह किया। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में भारत और वियतनाम के बीच दीर्घकालिक और पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी की सराहना करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) तीन दशकों से अधिक समय से वियतनाम में अपतटीय विद्युत परियोजनाओं में शामिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि ओवीएल अनुबंध को अगले 15 वर्षों के लिए नवीनीकृत किया जाएगा।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD