Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर.. 1500 जवान तैनात

हनुमान जयंती पर दंगे के बाद जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों पर MCD का बुलडोजर चल रहा है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 20 Apr 2022

Last updated on: Apr 20, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक बड़ी खबर आ रही है। हनुमान जयंती पर दंगे के बाद जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों पर MCD का बुलडोजर चल रहा है। वहां मौके पर 1500 जवान मुस्तैद है। भारी सिक्योरिटी के के बीच MCD बुलडोजर से अवैध कब्जे को हटा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MCD ने बुधवार और गुरुवार को दो दिवसीय अतिक्रमण-रोधी अभियान चलाने का फैसला किया है।

आज यानी बुधवार सुबह ही पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया था। कब्जों पर बुलडोजर चलाए जाने की खबर के बीच लोगों ने सुबह से ही अपना सामान उठाना शुरू कर दिया, इस दौरान बहुत लोग रोते भी नजर आए। यहां रहने वाले अधिकतर लोग कबाड़ का काम करने वाले हैं।

स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि MCD का जो भी एनक्रोचमेंट ड्राइव होगा, हम उसमें सहायता करेंगे। हमारा रोल कानून व्यवस्था मेंटेन करना और उसके अनुसार फोर्स मुहैया कराने का है। हमने आज इस ड्राइव को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। हमारी तैयारी में किसी प्रकार की कमी नहीं है। 

दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई से पहले इलाके में फ्लैग मार्च किया। उत्तर-पश्चिम दिल्ली की डीसीपी ने स्थिति का जायजा लिया। ऊंचे मंजिलों वाले घरों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया । वहीं मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा, 7 बुलडोजर कार्रवाई में शामिल होंगे। ये सरकारी जमीन है। हमने पहले भी इस जगह को साफ करने के लिए नोटिस दिए हैं। पहले भी कार्रवाई हुई है। ऐसी ही कार्रवाई आज होने जा रही है।

जहांगीरपुरी में MCD के एक्शन का मामला दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। दरअसल, यूपी, एमपी में हिंसा के आरोपियों की संपत्ति गिराए जाने के खिलाफ जमीयत उलेमा ए हिंद ने याचिका दाखिल की है। अब उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट के सामने जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई का मुद्दा उठाया है और जल्द सुनवाई की मांग की है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यहां लॉ एंड ऑर्डर की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, स्थिति को कट्रोल में रखना बहुत जरुरी है।

 

Tags: jahangirpuri , delhi , mcd , illegal , buildings , bulldozer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD