Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

मार्शल आर्ट गतका अंतर्राष्ट्रीय खेल बनने के लिए तैयार: मनजिंदर सिंह सिरसा

दो दिवसीय 11वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप दिल्ली में शुरू

Gatka, Gatka Championship, 11th National Gatka Championship, Manjinder Singh Sirsa, Delhi Sikh Gurdwara Management Committee, DSGMC, Harjeet Singh Grewal, Gatka Association of Delhi, National Gatka Association of India, NGAI, Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 11 Oct 2023

Last updated on: Oct 11, 2023, 00:00 IST

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) द्वारा आयोजित दो दिवसीय 11वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप बुधवार को यहां तालकटोरा स्टेडियम में बड़े उत्साह और धूमधाम से शुरू हुई। इस चैंपियनशिप में 14 विभिन्न राज्यों के 900 से अधिक कुशल गतका खिलाड़ी (लड़के और लड़कियां) भाग ले रहे हैं जो विभिन्न आयु समूहों में स्थान और पदक जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस अद्भुत खेल मेले की मेजबानी गतका एसोसिएशन आफ़ दिल्ली द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डी.एस.जी.एम.सी.) के सहयोग से की जा रही है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 'गतका सोटी' खेल एक गतिशील और प्रतिष्ठित खेल है जो निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों और संभवत: ओलंपिक खेलों में गतके को शामिल करने से इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा गतका सोटी खेल को 36वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने से गतका को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता मिल गई है। 

उन्होंने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को धन्यवाद दिया और इस पारंपरिक खेल को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने के लिए नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया। इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.) के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने अपने संबोधन के दौरान गतके के बारे में अपने विचार साझा करते हुए खिलाड़ियों को गतके को न केवल एक मार्शल आर्ट के रूप में बल्कि एक सक्षम खेल और आत्मरक्षा के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। 

काहलों ने राजधानी में इस प्राचीन सिख मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए डी.एस.जी.एम.सी. की ओर से एन.जी.ए.आई. और गतका एसोसिएशन दिल्ली को निरंतर समर्थन देने का भी वादा किया। इनके अलावा एन.जी.ए.आई. के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और गतका एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (जी.ए.डी.) के चेयरमैन सर्वजीत सिंह विरक कार्यकारी सदस्य डी.एस.जी.एम.सी. ने भी प्रेरक विचारों से श्रोताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप न केवल देश की समृद्ध मार्शल आर्ट विरासत का प्रमाण है, बल्कि गतका के क्षेत्र में देश के युवाओं के समर्पण और प्रतिभा का भी प्रमाण है। 

इस तरह की राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करना एक खेल के रूप में गतके की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्रा का प्रतीक है जो गतके की वैश्विक खेल बनने की क्षमता को मजबूत करता है। इस मौके पर एन.जी.ए.आई. के उपाध्यक्ष और सचिव क्रमश: सुखचैन सिंह कलसानी और सिमरनजीत सिंह, जीएडी अध्यक्ष गुरमीत सिंह राणा, महासचिव जेपी सिंह, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील तेजिंदरपाल सिंह नलवा, बलजीत सिंह सचिव इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकादमी, इंदरजोध सिंह उपाध्यक्ष गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब, समीर सिंह अध्यक्ष सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स, हरप्रीत सिंह सहोता, इवेंट मैनेजमेंट आदि भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Gatka , Gatka Championship , 11th National Gatka Championship , Manjinder Singh Sirsa , Delhi Sikh Gurdwara Management Committee , DSGMC , Harjeet Singh Grewal , Gatka Association of Delhi , National Gatka Association of India , NGAI , Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD