Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जहांगीरपुरी हिंसा देश और पीएम की छवि 'खराब' करने की एक कोशिश : हंसराज हंस

Hans Raj Hans, BJP, Bharatiya Janata Party, Jahangirpuri Violence, Spoil
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Apr 2022

Last updated on: Apr 19, 2022, 00:00 IST

उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद हंसराज हंस ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले जहांगीरपुरी में झड़प देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'छवि खराब' करने का एक प्रयास है। जहांगीरपुरी, जहां हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हिंसक झड़पें हुईं थीं, हंस के संसदीय क्षेत्र में आती है। दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, हंस ने कहा, "ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारत आ रहे हैं। इसलिए कुछ अंदरूनी और बाहरी लोग देश और प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को कोशिश हमेशा नंबर वन भारत बनाने की रही है।"

हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व बन चुके हैं। सूफी गायक से नेता बने हंस ने आगे कहा, "जो लोग देश की छवि खराब करना चाहते हैं, वे शांति और सद्भाव के लिए खतरनाक हैं और उन्हें इस बार बख्शा नहीं जाएगा।" इससे पहले दिन में, दिल्ली भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने अपने अध्यक्ष आदेश गुप्ता, हंस और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक हिंसा की चल रही जांच के संबंध में पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना से मुलाकात की। 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जहांगीरपुरी हिंसा को नियंत्रित करने में पुलिस की भूमिका की सराहना की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गुप्ता ने कहा, "भाजपा नेताओं ने आयुक्त से यह जांच करने की मांग की है कि क्या जहांगीरपुरी झड़पों का मुख्य आरोपी अंसार आप कार्यकर्ता है। हमने अवैध व्यापार की जांच की भी मांग की है यह भी मांग की है कि पता लगाया जाना चाहिए कि क्या हिंसा में शामिल आरोपियों पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है या नहीं।"

 

Tags: Hans Raj Hans , BJP , Bharatiya Janata Party , Jahangirpuri Violence , Spoil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD