Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे में बड़े ऐलान : 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य; आतंकवाद से हिंद-प्रशांत तक साझा रुख

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Auckland
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

ऑकलैंड , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 09:47 IST

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर उनके भारतीय समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह पिछले 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का पहला दौरा है, जो  दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती और साझेदारी में एक नया आयाम दिखाता है। 10 जुलाई से शुरू हुए न्यूजीलैंड दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी का गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत हुआ। 

उन्होंने प्रधानमंत्री लक्सन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। द्विपक्षीय बातचीत के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड में बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया और देश के खेल इनोवेशन का प्रदर्शन देखा।दोनों प्रधानमंत्रियों ने मार्च 2025 में पीएम लक्सन के भारत दौरे को याद किया, जिस दौरान भारत-न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू की और रक्षा, शिक्षा, कस्टम्स, उद्यान विज्ञान, वन और खेल जैसे जरूरी क्षेत्रों में एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुरानी दोस्ती, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच गहरे संबंधों और हिंद-प्रशांत में साझा हितों को देखते हुए, दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाने का फैसला किया। इसलिए उन्होंने अगले चार सालों में मिलकर काम करने के लिए एक फ्रेमवर्क के तौर पर ‘भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी: रोडमैप टू 2030’ का समर्थन किया।

राजनीतिक और कूटनीतिक बातचीत

दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रधानमंत्रियों और मंत्रियों के बीच नियमित आपसी दौरे और बैठक करने पर सहमति जताई, जिसमें क्षेत्रीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों के दौरान होने वाली बैठकें भी शामिल हैं।संबंधों को रणनीतिक दिशा देने और 2030 के रोडमैप के तहत विकास की समीक्षा करने के लिए, प्रधानमंत्रियों ने रेगुलर फॉरेन मिनिस्टर्स डायलॉग शुरू करने और भारत के विदेश मंत्रालय और न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और व्यापार मंत्रालय के बीच वार्षिक वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग प्रैक्टिस को मजबूत करने पर सहमति जताई।प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों की पार्लियामेंट के बीच नियमित संवाद को बढ़ावा दिया, जिसमें भारतीय पार्लियामेंट में हाल ही में न्यूजीलैंड के लिए बनाए गए पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप और पार्लियामेंट मेंबर्स के दौरे शामिल हैं।

रक्षा और सुरक्षा सहयोग

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की। इसके साथ ही रक्षा मंत्रालयों और सैन्य स्तरों (सर्विस लेवल) पर नियमित रूप से संस्थागत जुड़ाव बनाए रखने पर सहमति जताई। उन्होंने वर्ष 2025 में 'कंबाइंड टास्क फोर्स 150' (सीटीएफ-150) के तहत आपसी सहयोग पर विशेष बल दिया।

दोनों पक्ष समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए, जिसमें हाल ही में हुए मैरीटाइम कोऑपरेशन अरेंजमेंट (एमसीए), हाइड्रोग्राफी और नॉटिकल कार्टोग्राफी के मामलों में सहयोग पर एक इम्प्लीमेंटिंग अरेंजमेंट, और समुद्री क्षेत्र पर फोकस करने वाला एक म्यूचुअल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट अरेंजमेंट शामिल है। उन्होंने एमसीए के हिस्से के तौर पर द्विपक्षीय नौसेना के अभ्यास समेत अन्य नौसेना की गतिविधियों का भी स्वागत किया।

भारत ने हिंद-प्रशांत महासागर पहल के तहत समुद्री सुरक्षा को लेकर खास सहयोग की गतिविधियों को एक्सप्लोर करने पर सहमत हुए। वे कोऑपरेशन, कोऑर्डिनेशन और इंफॉर्मेशन एक्सचेंज को मजबूत करने के लिए एक सालाना मैरीटाइम सिक्योरिटी डायलॉग शुरू करने पर भी सहमत हुए।प्रधानमंत्रियों ने काउंटर टेररिज्म, साइबर सुरक्षा और उससे जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग को मजबूत करने के अपने साझा कमिटमेंट को फिर से दोहराया। 

वे क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों में बातचीत और सहयोग के जरिए करीबी सहयोग के अवसर तलाशने पर सहमत हुए।प्रधानमंत्रियों ने ट्रांसनेशनल और ऑर्गनाइज्ड क्राइम से निपटने के लिए व्यावहारिक कानून प्रवर्तन सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। वे संबंधित भारतीय और न्यूजीलैंड एजेंसियों के बीच काउंटर-नारकोटिक्स सहयोग और व्यावहारिक कानून प्रवर्तन सहयोग पर व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द औपचारिक करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।

व्यापार और आर्थिक सहयोग

दोनों पक्षों ने 2030 तक सामान और सर्विस में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 7 बिलियन न्यूजीलैंड डॉलर या लगभग 35,000 करोड़ रुपए करने के बड़े लक्ष्य की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।प्रधानमंत्रियों ने एक संतुलित, व्यापक और आपसी फायदे वाले भारत-न्यूजीलैंड एफटीए के पूरा होने और उस पर हस्ताक्षर होने का स्वागत किया। इसे जल्द से जल्द प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति बनी।

उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में एक एमओयू पर हस्ताक्षर का स्वागत किया। उन्होंने फिर से एयरलाइंस को भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीधी नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करने के लिए बढ़ावा दिया।प्रधानमंत्रियों ने बागवानी, वानिकी, पशुपालन और डेयरी जैसे मुख्य उद्योगों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ती साझेदारी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्रियों ने एफटीए के तहत कृषि उत्पादकता साझेदारी का स्वागत किया, जो प्रैक्टिकल सहयोग के लिए एक अहम प्लेटफॉर्म है। इसके अलावा, प्रधानमंत्रियों ने एनिमल हसबैंड्री और डेयरी पर मेमोरेंडम ऑफ कोऑपरेशन के पूरा होने का भी स्वागत किया।प्रधानमंत्रियों ने नाविकों के योग्यता प्रमाणपत्र की पहचान को मजबूत करने के मौकों पर भारत के शिपिंग महानिदेशालय, पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय और मैरीटाइम न्यूजीलैंड के बीच जारी बातचीत का स्वागत किया।

लोग, संस्कृति और खेल

दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, पब्लिक और स्पोर्टिंग लाइफ में भारतीय समुदाय के अहम योगदान की सराहना की। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के लोगों के बीच मजबूत संबंधों की भी तारीफ की।दोनों नेताओं ने 2026 में खेलों के जरिए एकता के 100 साल पूरे होने के मौके पर होने वाले जश्न का स्वागत किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सांस्कृतिक सहयोग को लगातार गहरा करने का स्वागत किया।

शिक्षा, शोध, विज्ञान और तकनीक और आपदा प्रबंधन

दोनों देशों के नेताओं ने माना कि शिक्षा, शोध, विज्ञान और तकनीक और इनोवेशन आपसी संबंधों के खास पहलू हैं। उन्होंने सरकारी अधिकारियों, संस्थानों और इंडस्ट्री को खेती, क्लाइमेट, डिजिटल बदलाव, साइंस, इनोवेशन और नई और उभरती टेक्नोलॉजी में पार्टनरशिप बनाने और बढ़ाने के लिए बढ़ावा दिया।प्रधानमंत्रियों ने शिक्षा को दोनों देशों के संबंधों का एक अहम हिस्सा माना।उन्होंने दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों के बीच बढ़ते कनेक्शन का स्वागत किया और स्टूडेंट मोबिलिटी, इंस्टीट्यूशनल पार्टनरशिप, इनोवेशन और आपसी समझ को सपोर्ट करने वाले तरीकों से सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।

दोनों पक्ष इंटरनेशनल सोलर अलायंस और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेसिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस में न्यूजीलैंड के शामिल होने का स्वागत किया।भारत की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और न्यूजीलैंड की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ।

क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग

प्रधानमंत्रियों ने हिंद-प्रशांत को लेकर अपने-अपने नजरिए पर विचार साझा किए और एक आजाद, खुले, शांतिपूर्ण और खुशहाल हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने इंटरनेशनल कानून, खासकर 1982 के समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुसार, नेविगेशन और ओवरफ्लाइट की आजादी और समुद्र के दूसरे कानूनी इस्तेमाल की फिर से पुष्टि की।

उन्होंने आसियान की केंद्रीय भूमिका और हिंद-प्रशांत को लेकर आसियान आउटलुक के महत्व को फिर से दोहराया।

प्रधानमंत्रियों ने यूएन पर आधारित एक असरदार बहुपक्षीय सिस्टम की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने यूएन में बड़े और प्रभावी सुधार की जरूरत पर जोर दिया और आज की भू-राजनीतिक वास्ताविकताओं को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए सिक्योरिटी काउंसिल को परमानेंट और नॉन-परमानेंट, दोनों कैटेगरी में बढ़ाने के लिए अपना सपोर्ट दोहराया।

इस बारे में, न्यूजीलैंड ने यूएन सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अपना सपोर्ट दोहराया।दोनों पक्षों ने ग्लोबल शांति और सुरक्षा, यूनिवर्सल, बिना भेदभाव वाले और वेरिफाई किए जा सकने वाले न्यूक्लियर हथियार खत्म करने, और ग्लोबल नॉन-प्रोलिफरेशन सिस्टम को बनाए रखने के लिए अपने मजबूत कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

प्रधानमंत्रियों ने मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और सभी पार्टियों से संयम बरतने, तनाव कम करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट के जरिए नेविगेशन की आजादी और दुनिया भर में व्यापार को पूरी तरह से बहाल करने की मांग की।दोनों शीर्ष नेताओं ने स्थिर, पारदर्शी और मजबूत सप्लाई चेन की अहमियत पर बात की। उन्होंने माना कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सप्लाई चेन और वैश्विक ऊर्जा नेटवर्क में मजबूती लाने में भारत अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने हिंद-प्रशांत में रुकावटों के असर पर गहरी चिंता जताई।

यूक्रेन के मामले में, नेताओं ने जारी युद्ध पर चिंता जताई। दोनों नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद सहित इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद की पूर्ण निंदा दोहराई। इसके अलावा, 22 अप्रैल 2025 को भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले और 10 नवंबर 2025 को लाल किले, नई दिल्ली के पास हुई आतंकवादी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

दोनों पक्ष आतंकवाद और हिंसक कट्टरपंथ से लड़ने में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए। काउंटर-टेररिज्म पर एक ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप (जेडब्ल्यूजी) बनाने के लिए एमओए पर हस्ताक्षर हुए।दोनों नेताओं ने यूएन और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) समेत बहुपक्षीय फोरम में सहयोग को मजबूत करने का अपना वादा दोहराया। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सभी देशों को यूएन की तरफ से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और लोगों के खिलाफ तुरंत, लगातार, मिलकर और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। 

इसमें यूएनएससी 1267 सैंक्शन कमेटी में लिस्टेड लोग और उनके सहयोगी, प्रॉक्सी, स्पॉन्सर, फाइनेंसर और बैंकर शामिल हैं।दोनों प्रधानमंत्रियों ने मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे करीब से जुड़े रहें और 2030 के रोडमैप में बताई गई पहलों को समय पर लागू करना सुनिश्चित करें। वे इस बात पर सहमत हुए कि मंत्री और सीनियर अधिकारी नियमित तौर पर प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता उच्च स्तरीय बातचीत को बनाए रखने और भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने पर सहमत हुए।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Auckland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD