Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'किआ ओरा मोदी' इवेंट : पीएम लक्सन बोले,'भारतीय समुदाय का हमारी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान'

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Auckland
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

ऑकलैंड , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 09:41 IST

न्यूजीलैंड के प्रवासी भारतीयों को जिस पल का इंतजार था आखिर वो खत्म हुआ और उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने आंखों के सामने पाया। 'किआ ओरा मोदी' (पीएम मोदी आपका स्वागत) और मोदी-मोदी के नारों से स्पार्क एरिना गूंज उठा। मंच पर पीएम मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उत्साहित जनों का अभिवादन स्वीकार किया। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए किवी पीएम ने कहा कि आप बेहद मेहनती लोग हैं।

उन्होंने कहा, " उनका देश जो कुछ भी आज है उसमें प्रवासी भारतीयों का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि आप लोग बेहद मेहनती लोग हैं। इसी हफ्ते की एक रिपोर्ट में जाहिर हुआ है कि भारतीय समुदाय हमारी अर्थव्यवस्था में 37 बिलियन डॉलर का योगदान दे रहा है। जो हमारी जीडीपी का नौ फीसदी है।"इससे पहले, लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद राष्ट्रगान बजा फिर दोनों दर्शक दीर्घा में पहुंचे और द्विपक्षीय रिश्तों को बखूबी बयां करती वीडियो क्लिप स्क्रीन पर दिखाई गई। इसमें 4सी की बात थी!

उस 4 सी को 'कल्चर, क्रिकेट, कम्युनिटी और कॉमर्स' के तौर पर परिभाषित किया गया यानी संस्कृति, क्रिकेट, सामुदायिक और वित्तीय संबंध। ऐसे संबंध जो तब भी झलके थे जब लक्सन भारत आए थे और अब भी झलके जब भारत के प्रधानमंत्री वहां पहुंचे।भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पीएम लक्सन 17 मार्च 2025 को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गए थे। 

तब दोनों नेताओं ने पीले स्कार्फ पहनकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका था और सिख समुदाय की सेवा एवं मानवता के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की थी।क्रिकेट के क्षेत्र में मजबूत होते रिश्तों की कहानी बयां करती तस्वीरें भी काफी आकर्षक हैं। इसमें क्रिस्टोफर लक्सन के गली क्रिकेट खेलती तस्वीरें भी हैं। भारत की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने नई दिल्ली में बच्चों और दिग्गज क्रिकेटरों के साथ 'स्ट्रीट क्रिकेट' (गली क्रिकेट) खेला था। 

द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रेस वार्ता में न्यूजीलैंड के पीएम ने कहा था कि वो भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।4सी के मंत्र को फलीभूत होते उन समझौतों में भी देखा जा सकता है जो दोनों देशों के बीच संपन्न हुए। पीएम मोदी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों (एमओयू) पर साइन किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Auckland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD