Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

संन्यास लेने के बाद अन्या श्रुबसोल की क्रिकेट बिरादरी ने की प्रशंसा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Anya Shrubsole
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लंदन , 15 Apr 2022

Last updated on: Apr 15, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी अन्या श्रुबसोल ने अपने 14 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया, जिसको लेकर क्रिकेट बिरादरी ने उनकी प्रशंसा की। श्रुबसोल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेगी। उन्होंने 86 वनडे मैचों में 106 विकेट, 79 टी20 में 102 और पर्थ में 2014 एशेज टेस्ट में करियर की सर्वश्रेष्ठ, मैच जीतने वाले 7/99 सहित आठ टेस्ट मैचों में 19 विकेट के साथ अपने करियर का अंत किया। वह महिला वनडे और टी20 दोनों में 100 विकेट हासिल करने वाली इंग्लैंड की एकमात्र गेंदबाज हैं। श्रुबसोल ने आखिरी बार न्यूजीलैंड में हाल ही में समाप्त हुए 2022 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में भाग लिया था, जहां उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

उन्होंने नौ विकेट के साथ टूर्नामेंट का अंत किया। उन्होंने 2009 और 2017 में दो बार क्रिकेट विश्व कप जीता था। वह मैच की स्टार थीं, क्योंकि इंग्लैंड ने लॉर्डस में 2017 विश्व कप फाइनल में भारत को एक रोमांचक मैच में हराया, जिसमें उन्होंने 6/46 विकेट लिए थे। जब उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त किया, तब भी श्रुबसोल दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक थीं, जिन्हें गेंदबाजी के लिए आईसीसी महिला वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में नंबर 8 पर स्थान दिया गया था। इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने ट्वीट किया, "उल्लेखनीय करियर के लिए बधाई श्रुबसोल। आपके साथ खेलना खुशी की बात है! मुझे आपकी याद आएगी। आपको अपनी अगली पारी के लिए शुभकामनाएं।"

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर शार्लोट एडवर्डस ने लिखा, श्रुबसोल का क्या शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर रहा। उन्होंने 2008 में 2017 में लॉर्डस के मैदान में शानदार प्रदर्शन किया था।" न्यूजीलैंड में आईसीसी महिला विश्व कप में इंग्लैंड के अभियान का हिस्सा रहीं क्रिकेटर सोफी एक्लेस्टोन ने लिखा, "वह इस समय की शानदार क्रिकेटर रहीं और खेल के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं।" इंग्लैंड के पूर्व पुरुष क्रिकेट कप्तान माइकल वॉन ने लिखा, "श्रुबसोल का करियर अगली पीढ़ी को प्रेरित करने में मदद करेगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Anya Shrubsole

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD