Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

स्मृति ईरानी बोलीं, 'बाबा साहब के सपने को मोदी पूरा करने में लगे'

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Textile Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 14 Apr 2022

Last updated on: Apr 14, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बाबा साहब के सपने को पूरा करने में प्रधानमंत्री मोदी लगे हैं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी काशी के रोहनिया स्थित पार्टी मुख्यालय पर उन्होंने सामाजिक समरसता दिवस को संबोधित कर रही थीं। कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर जिन गरीबों, मजदूरों व वंचित लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया। आज उनके सपनों को साकार करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र नेता हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार न केवल भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थ का विकास कर रही है। बल्कि समाज के सबसे निचले वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं। जिससे उनका आर्थिक और सामाजिक स्तर बढ़ा है।

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कुछ पार्टियां वर्ग विशेष की राजनीति कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी जाति या वर्ग के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं। वह विकास की बात करते हैं, जो बाबा साहब का सपना था। काशी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को यहां से सांसद चुना और देश ने सेवक मिला जो लगातार बाबा साहब के सपनों को पूरा कर रहा है। देश में सशक्त भारत की संकल्पना तब ही साकार होगी जब सरकार के खजाने पर सभी गरीबों का हक हो। ईरानी ने कहा कि डाक्टर आंबेडकर के सपनों का भारत आमजन की मदद का था। अब देश भर में बैंक खुद ही चलकर गरीबों के दरवाजे पर आते हैं। 

वहीं 11 करोड़ किसानों के खाते में पैसा सीधे उनके एकाउंट में जाता है। यूपी में एक समय था राजनैतिक दल का रंग लाल था। सड़कें भी तब लाल थीं। उस समाजवादी पार्टी के गुंडाराज को भाजपा ने खत्म किया है। सपा ने चुनाव के दौरान बुलडोजर को लेकर तंज किया था। यूपी की जनता ने बुलडोजर पर चढ़ कर कमल के बटन को दबा कर प्रदेश के सपा को चुनाव में जवाब दिया है। कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के जख्मों पर नमक डालने का काम किया है। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने कैबिनेट में सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के लोगों को जगह दी है। कहा कि बाबा साहब का एक ही संकल्प था एक राष्ट्र एक संविधान। 

भारतीय जनता पार्टी उसी को संकल्प के रूप में लेकर काम कर रही है। बाबा साहब ने एक राज्य के बंटवारे के समय कहा था कि कोई यह न समझे कि हम किसी धर्म किसी संप्रदाय किसी विशेष क्षेत्र के लोगों के लिए काम करेंगे। मेरी प्राथमिकता भारत है। मैं भारतीय हूं। वह एक राष्ट्र एक संविधान की बात करते थे। उन्होंने ही संविधान के आधार पर एकजुट होने की प्रेरणा दी थी। वही संविधान हम सभी को एक राष्ट्र एक संविधान और सभी को समान अधिकार देता है।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Textile Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD