Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुनील जाखड़ के दलित विरोधी बयान पर स्पष्टीकरण दें कांग्रेस आलाकमान : आप

माफी न मांगी तो कानूनी कार्रवाई करेगी आम आदमी पार्टी: मनविंदर सिंह गियासपुरा

Manwinder Singh Giaspura, Rupinder Singh Happy, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Apr 2022

Last updated on: Apr 08, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ की दलित विरोधी टिप्पणी पर लगातार हमलावर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा और विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी ने कांग्रेस की हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी इस मामले पर जल्द से जल्द अपना रुख स्पष्ट करे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने जाखड़ के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की और दलित समाज से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो आम आदमी पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ेगी।शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने आरोप लगाया कि, ‘‘ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ के दलित विरोधी बयान ने दलित समाज का अपमान किया है। बावजूद इसके  कांग्रेस हाईकमान जाखड़ पर कार्रवाई करने के बजाए चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस हाईकमान की चुप्पी और सुनील जाखड़ द्वारा दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफी न मांगना सिद्ध करता है कि कांग्रेस को दलितों के मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है।’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में अपनी डूबती नाव को बचाने के लिए दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री तो  बनाया था, लेकिन कांग्रेस के पंजाबी और राष्ट्रीय नेताओं की मानसिकता दलित और गरीब समुदाय के प्रति नफरत से भरी है। सुनील जाखड़ के दलित विरोधी बयान से यह साफ नजर आता है।

विधायक गियासपुरा  ने कहा कि कांग्रेस ने 1984 में सिखों का नरसंहार किया था। इस नरसंहार के लिए सिख नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को ही माफी मांगनी पड़ी थी। अब कांग्रेस पार्टी दलित सुनील जाखड़ के बयान पर ही इसी प्रकार की राजनीतिक करेगी। इसलिए गांधी परिवार खामोश है।विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा, 'सुनील जाखड़ का बयान पंजाबी समाज और मानवता के खिलाफ है। कांग्रेस लंबे समय से दलित समुदाय के नाम पर राजनीति करती आई है, लेकिन कांग्रेस को उनके सम्मान की कोई चिंता नहीं है।’’  उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के बावजूद कांग्रेस आलाकमान ने न तो सुनील जाखड़ के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही जाखड़ ने दलित समुदाय से माफी मांगी।विधायक हैप्पी ने कहा कि सुनील जाखड़ के बयान से न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश में दलित समुदाय के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। पंजाब के लोग इस तरह की घटिया मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे और देश का दलित समुदाय कांग्रेस के हाथों अपने अपमान का बदला जरूर लेगा। आप विधायकों ने कहा कि सुनील जाखड़, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यदि कांग्रेस नेता माफी नहीं मांगते हैं, तो आम आदमी पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

 

Tags: Manwinder Singh Giaspura , Rupinder Singh Happy , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD