Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों का समाधान आपसी बातचीत, राजनयिक चर्चा और संवाद से होना चाहिए : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/ गुवाहाटी , 09 Apr 2022

Last updated on: Apr 09, 2022, 00:00 IST

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है की भारत का यह अटल विश्वास है कि विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों का समाधान आपसी बातचीत, राजनयिक चर्चा और संवाद से होना चाहिए। गुवाहाटी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय शांति और स्थिरता वैश्विक समृद्धि के लिए अनिवार्य है। उन्होने आगे कहा कि राष्ट्रमंडल देशों को मानवता के कल्याण के सामूहिक लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए। राष्ट्रमंडल देशों की ताकत और क्षमता का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा कि राष्ट्रमंडल देशों की लोकतांत्रिक संस्थाएं किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं और इन देशों को मानवता के कल्याण के सामूहिक लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक रूप से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों में भारत की उपलब्धियां और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में नेतृत्व लक्ष्य के प्रति हमारे प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल कर लेगा। विविधता में एकता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि भाषाई, सांस्कृतिक, भौगोलिक और धार्मिक विविधताओं के बावजूद हम सभी एकजुट हैं। लोकतंत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धिता का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा कि भारत लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रबल समर्थक है। 

लोकतंत्र हमारे विचारों और कार्यों में है और जीवन का एक तरीका बन गया है। आजादी का अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी आजादी के इन 75 सालों में हमारा लोकतंत्र लगातार मजबूत हुआ है और समय के साथ लोकतंत्र पर हमारे लोगों का विश्वास बढ़ा है। पंचायत से संसद तक चुनाव कराने में भारत की सफलता पर प्रकाश डालते हुए, लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि 800 संसदीय सीटों, लगभग 4500 विधानसभा सीटों और 2.75 लाख पंचायतों के चुनाव कराने में हमारी ²ढ़ता और सफलता बताती है कि भारतीय लोकतंत्र कार्यात्मक, प्रगतिशील और सफल लोकतंत्र है। उन्होने कहा कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत एक समृद्ध और विकसित देश के रूप में उभरा है। कार्यक्रम में बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह असम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि यह पहली बार भारत में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की मध्य वर्ष की कार्यकारी समिति की बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे में, असम विधान सभा, भारत की सबसे पुरानी विधानसभाओं में से एक है, जो उत्तर प्रदेश विधान सभा के बाद दूसरे स्थान पर है। सीपीए के कार्यवाहक अध्यक्ष इयान लिडेल-ग्रेंजर ने सी पी ए की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उम्मीद जताई कि गुवाहाटी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान सार्थक चर्चा होगी और वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए रणनीतियों को खोजने में मदद मिलेगी। दरअसल, कोविड -19 की वजह से सीपीए कार्यकारी समिति की यह बैठक तीन साल बाद प्रत्यक्ष तौर पर गुवाहाटी में हो रही है, जिसमे राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी किया।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD