Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

कोरिया ओपन 2022: सेमीफाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु

Sports News, Badminton, Kidambi Srikanth, Korea Open 2022, South Korea, PV Sindhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साउथ कोरिया , 08 Apr 2022

Last updated on: Apr 08, 2022, 00:00 IST

पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु और रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां पाल्मा स्टेडियम में कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट बैडमिंटन रैंकिंग में सातवें स्थान पर रहीं सिंधु ने विश्व की 11वें नंबर की थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-10, 21-16 से हराया, जबकि श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को 21-12, 18-21, 21-12 से मात दी। पिछले महीने बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ स्विस ओपन का फाइनल जीतने वाली सिंधु ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाया और पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद, थाई शटलर को दो बार के ओलंपिक पदक विजेता के खिलाफ कोई राहत नहीं मिली, क्योंकि भारतीय शटलर ने 44 मिनट में जीत हासिल की। बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ सिंधु की यह 17वीं जीत थी, जब दोनों शटलरों ने एक-दूसरे का सामना किया था। 

अब भारतीय शटलर का सामना दुनिया के चौथे नंबर के दक्षिण कोरिया के एन सेयॉन्ग से होगा। पीवी सिंधु पिछले साल के बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर फाइनल्स के शिखर मुकाबले में दक्षिण कोरियाई शटलर से हार गई थीं। पुरुष एकल में, दुनिया के 12वें नंबर के श्रीकांत ने दक्षिण कोरिया के 78वें स्थान के सोन वान हो के खिलाफ 4-7 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ मैच में प्रवेश किया। दुनिया के पूर्व नंबर 1 के खिलाड़ी सोन वान हो छठी वरीयता प्राप्त भारतीय से एक घंटे और दो मिनट तक चले मैच में हार गए। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के तीसरे वरीय जोनाटन क्रिस्टी और थाईलैंड के आठवें वरीय कुनलावुत विटिडसर्न के बीच होने वाले मैच के विजेता से सामना होगा। हालांकि, भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के कांग मिन्ह्युक और सियो सेउंगजे के खिलाफ 20-22, 21-18, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।

 

Tags: Sports News , Badminton , Kidambi Srikanth , Korea Open 2022 , South Korea , PV Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD