Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने की मुलाकात

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker Om Birla, Khanduri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 08 Apr 2022

Last updated on: Apr 08, 2022, 00:00 IST

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वहीं ओम बिड़ला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूड़ी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से सदन के संचालन एवं संसदीय कार्यवाही संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं दोनों की बीच नौ अप्रैल से गुवाहाटी में आयोजित हो रहे सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन सम्मेलन से संबंधित विषय पर भी लंबी बातचीत हुई।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने की मुलाकात इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गुरुवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास के संबंध में चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया। नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति ने उन्हें उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति से पहली बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के दौरान उन्हें कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी मांगपत्र भी सौंपा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उन्हें उत्तराखंड का विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी। सीपीए की बैठक को गुवाहाटी जाएंगी विस अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की मध्य वर्षीय बैठक में भाग लेने के लिए गुवाहाटी जा रही हैं। वह नौ से 12 अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी। भारत में पहली बार असम विधानसभा सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक कर रही है। 

सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए अध्यक्ष समेत 35 सदस्य शामिल हैं। इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र से तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि हैं। भारत की ओर से असम व उत्तराखंड सीपीए के सदस्य हैं। समिति की बैठक में अफ्रीका, एशिया, आस्ट्रेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड, कनाडा, कैरिबियन अमेरिका व अटलांटिक क्षेत्र के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, लोकसभा व राज्यसभा के सदस्यों सहित 200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण शुक्रवार को नई दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। उनके साथ विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल भी गुवाहाटी जाएंगे।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla , Khanduri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD