Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

आसन पर टिप्पणी करते समय सांसदों को रखना चाहिए मर्यादा का ध्यान : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2022

Last updated on: Apr 07, 2022, 00:00 IST

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा है कि आसन ( लोक सभा अध्यक्ष ) पर टिप्पणी करते समय सांसदों को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। लोक सभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बजट सत्र के दौरान 129 प्रतिशत काम होने का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की सर्वोच्च संस्था है, इसलिए सदन की मयार्दा और गरिमा बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है ताकि देश के और सदनों में भी मर्यादा और गरिमा बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होता है कि सदन निर्बाध रूप से बिना व्यवधान के सुचारू रूप से चले। सदन में चर्चा संवाद हो, अच्छा वाद-विवाद हो क्योंकि यह देश की सर्वोच्च संस्था है।

लोक सभा अध्यक्ष ने सदन में रिकॉर्ड कामकाज होने का जिक्र करते हुए कहा कि सदन के बजट सत्र में 129 प्रतिशत कामकाज हुआ है। उन्होंने कहा कि 17वीं लोक सभा के अब तक हुए कुल आठों सत्र में कुल मिलाकर 106 प्रतिशत कामकाज हुआ है। लोक सभा अध्यक्ष ने सदन के कामकाज के बारे में बताते हुए कहा कि बजट सत्र के दौरान बजट ( वित्त विधेयक, 2022 ) के अलावा दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022, दंड प्रकिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022 और सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरूद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक, 2022 सहित कुल 13 विधेयकों को लोक सभा ने पारित किया। 

इस दौरान सरकार की तरफ से 12 सरकारी विधेयक सदन में पेश किए गए। सत्र के दौरान लोक सभा ने कुल मिलाकर 40 घंटे देर तक बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संवाद किया। उन्होंने बताया कि देश के सभी विधानमंडलों की कार्रवाई को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश की जा रही है और यह काम 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे पहले लोक सभा में सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले सदन में बिरला ने बजट सत्र के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और सभी दलों के नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सत्र 31 जनवरी, 2022 को आरंभ हुआ था। 

इस सत्र के दौरान, कुल 27 बैठकें हुईं, जो लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं। सत्र के दौरान 182 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों के संबंध में एक आधे घंटे की चर्चा दिनांक 11 फरवरी, 2022 को की गई। लोक सभा अध्यक्ष ने बताया कि 31 जनवरी, 2022 को सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद की दोनों सभाओं की केन्द्रीय कक्ष में हुई संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 2, 3, 4 और 7 फरवरी, 2022 को चर्चा हुई। कुल 15 घंटे 13 मिनट की चर्चा के बाद, 7 फरवरी, 2022 को ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ।

1 फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए केन्द्रीय बजट पेश किया गया। जिस पर 7, 8, 9 और 10 फरवरी, 2022 को कुल 15 घंटे 35 मिनट तक चर्चा चली। अनुदानों की अनुपूरक मांगों एवं अनुदानों की अतिरिक्त मांगों को भी इस सत्र में मतदान के बाद पारित किया गया। इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र के लिए अनुदान मांगों (2022-23) तथा अनुदानों की अनुपूरक मांगों (2021-22) को भी मतदान के बाद पारित किया गया। आपको बता दें कि, संसद का वर्तमान बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और यह दो चरणों में आयोजित किया गया था। 

पहले चरण के तहत, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही, राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ 31 जनवरी को शुरू हुआ था जो 11 फरवरी तक चला था। कोरोना के खतरे के मद्देनजर बजट सत्र का पहला चरण दो पालियों में आयोजित किया था। लेकिन कोरोना महामारी की संख्या में आ रही कमी और कोविड टीकाकरण की रफ्तार को देखते हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में दो पालियों वाली व्यवस्था समाप्त कर दी गई और पहले की भांति ही दूसरे चरण में दोनों सदनों की कार्यवाही 11 बजे शुरू करने का फैसला किया गया। बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू हुआ था और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे 8 अप्रैल तक चलाया जाना था लेकिन लेकिन इसे एक दिन पहले गुरुवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD