Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज में हार के बाद भटकाने की कोशिश कर रहे हैं रूट : एलिस्टेयर कुक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Root, West Indies Series, Alastair Cook
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 05 Apr 2022

Last updated on: Apr 05, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को लगता है कि टेस्ट कप्तान जो रूट और अंतरिम कोच पॉल कॉलिंगवुड तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम की हालिया 0-1 से हार के सकारात्मक पहलुओं पर बात करके खुद को भ्रमित कर रहे हैं। इंग्लैंड पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में 0-4 एशेज की हार की आलोचना से जूझ रहा था। वहीं, रूट की टीम दो ड्रॉ के बाद सेंट जॉर्ज, ग्रेनाडा में तीसरा और अंतिम टेस्ट 10 विकेट से हार गई, जिसमें मेहमानों ने दो पारियों में 204 और 120 रन बनाए थे। 161 टेस्ट में लगभग 12,500 रन बनाने वाले कुक ने कहा कि वह कैरेबियन में श्रृंखला हार के बाद कप्तान रूट सकारात्मक पहलुओं पर बात कर भ्रमित कर रहे हैं।"

जबकि, रूट ने हार के बाद कहा था कि उनकी टीम के लिए कई अच्छी चीजें थीं। एशेज पराजय के बाद अंतरिम कोच के रूप में क्रिस सिल्वरवुड की जगह लेने वाले कॉलिंगवुड ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि लोग कप्तान के रूप में रूट की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके ने मंगलवार को कुक के हवाले से कहा, "मैं सभी सकारात्मक बातचीत से थोड़ा अलग महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि उस ड्रेसिंग रूम में ऐसा कुछ देखने को मिला था।" इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, "मुझे नहीं पता कि बंद दरवाजों के पीछे क्या कहा जा रहा है, लेकिन मुझे सकारात्मक बातें नजर नहीं आ रही हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Root , West Indies Series , Alastair Cook

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD