Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

आईपीएल 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया, आवेश खान ने झटके 4 विकेट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL 2022, Jason Holder, Lucknow Super Giants, Indian Premier League 2022 Cricket Tournament, Sunrisers Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

आवेश खान 4/24 और जेसन होल्डर 3/34 की गेंदबाजी के शानदार प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स (एसआरजी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरजी) को 12 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यहां डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में सोमवार को कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लखनऊ द्वारा दिए गए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। तीन ओवर के बाद सलामी जोड़ी कप्तान केन विलियम्सन और अभिषेक शर्मा ने तीन ओवर में 21 रन बना लिए थे। लेकिन, 25 के स्कोर पर हैदराबाद को विलियम्सन (16) के रूप में पहला झटका लगा, बल्लेबाज ने खराब शॉट खेलते हुए आवेश खान के ओवर में एंड्रयू टाय को कैच थमा बैठे।

बल्लेबाज के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए और अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला। वहीं, टीम को दूसरा झटका 38 रन पर लगा, जब अभिषेक शर्मा (13) गेंदबाज आवेश खान की गेंद को डक करने की कोशिश कर रहे थे, तब वे मनीष पांडे को कैच थमा बैठे। उनके बाद क्रीज पर एडेन मार्करम ने पारी का जिम्मा संभाला। हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। 11वें ओवर में 82 के स्कोर पर ही टीम को तीसरा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने एडेन मार्करम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। मार्करम और त्रिपाठी के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी हुई। 

उनके बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए। 13 ओवर तक हैदराबाद ने तीन विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए थे। 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेज दिया। त्रिपाठी पांच चौके और एक छक्के की मदद से 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। क्रुणाल ने इससे पहले मार्करम को भी पवेलियन भेजा था। उनके बाद वॉशिंगटन सुंदर और विकेटकीपर निकोलस पूरन क्रीज पर थे। 16वें ओवर में टीम चार विकेट गंवाकर 129 रन पर थी। वहीं, हैदराबाद को जीत के लिए अब 24 गेंदों में 41 रन की जरूरत थी। आवेश खान ने इन दोनों की जोड़ी अपने ओवर में तोड़ी। 

खान ने अपने ओवर में बैक-टू-बैक दो विकेट चटकाए। उन्होंने पहले निकोलस पूरन (34) का विकेट चटकाया। पूरन ने बल्लेबाज सुंदर के साथ 48 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अब्दुल सामद (0) को डी कॉक के हाथों कैच कराया। इससे पहले खान ने अपने ही ओवर में दो और विकेट चटकाए थे। आखिरी छह गेंदों में टीम को 16 गेंदों की जरूरत थी। इस दौरान जेसन होल्डर ने गेंदबाजी का जिम्मा लिया और अपनी पहली ही गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर के रूप में टीम की झोली पर एक विकेट डाल दिया। यह होल्डर की पहली सफलती थी। होल्डर ने दो और विकेट चटकाए, जिसमें रोमारियो शेफर्ड और भुवनेश्वर कुमार का विकेट शामिल था। होल्डर ने इस ओवर में कुल तीन विकेट चटकाए। वहीं, गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने भी 27 रन देकर दो विकेट चटकाए। लखनऊ टीम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाते हुए 20 ओवर में नौ विकेट चटकाकर टीम को 157 रन पर समेट दिया और 12 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2022 , Jason Holder , Lucknow Super Giants , Indian Premier League 2022 Cricket Tournament , Sunrisers Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD