Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

विश्व की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी स्वियातेक ने डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

Sports News, Tennis, Tennis Player, Australian Open, Iga Swiatek, Daria Kasatkina
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मियामी , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्वियातेक आधिकारिक तौर पर विश्व की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। 20 वर्षीय स्वियातेक, जिन्होंने रविवार को मियामी ओपन (डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट) फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका को हराकर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। टेनिस डॉट कॉम के अनुसार पोलैंड के पिछले सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी एग्निज्का रादवांस्का रहे, जो 2012 और 2016 में डब्ल्यूटीए रैंकिंग में दूसरे नंबर पर थे। इगा स्वियातेक ने दोहा, इंडियन वेल्स और मियामी में एक के बाद एक डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीतने के लिए लगातार 17 मैच जीते। 20 साल की उम्र में, वह एक ही वर्ष में सनशाइन डबल, इंडियन वेल्स और मियामी ओपन खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। 

वह जर्मनी की स्टेफी ग्राफ (1994 और 1996), बेल्जियम की किम क्लिजस्टर्स (2005) और बेलारूसी विक्टोरिया अजारेंका (2016) के बाद 'सनशाइन डबल' जीतने वाली चौथी महिला हैं। इस बीच, मियामी में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद, स्पेन की पाउला बडोसा और अमेरिका के डेनियल कॉलिन्स क्रमश: नंबर 3 और नंबर 8 पर हैं। इगा स्वियातेक से हारने से पहले चौथे दौर में पहुंचने वाली अमेरिकी कोको गौफ नंबर 15 पर पहुंच गई हैं। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और पूर्व नंबर 1 ओसाका ने 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने पहले फाइनल में पहुंचने के बाद नंबर 77 से नंबर 35 पर वापसी की।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Australian Open , Iga Swiatek , Daria Kasatkina

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD