Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सोनिया गांधी के आरोपों पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - पीएम नरेंद्र मोदी ने मनरेगा को बनाया पारदर्शी और उपयोगी

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा शून्यकाल के दौरान लोकसभा में मनरेगा को लेकर मोदी सरकार पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनरेगा को पारदर्शी और उपयोगी बनाने का काम किया है। आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी आरोपों का बड़ा पुलिंदा लेकर आई थी, लेकिन यह खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसा ही निकल गया। आईएएनएस से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मनरेगा पर बात करने से पहले सोनिया गांधी को अपनी सरकार ( यूपीए ) के कार्यकाल को जरूर देख लेना चाहिए। मनरेगा पर खर्च हुए बजट को लेकर दावा करते हुए सिंह ने कहा कि 2013-14 ( मनमोहन सरकार के समय ) में मनरेगा का बजट कुल 33 हजार करोड़ रुपये था और 7 सालों के दौरान यूपीए सरकार का मनरेगा को लेकर कुल बजट 1.92 लाख हजार करोड़ रुपए था, जबकि सात सालों के दौरान मोदी सरकार ने मनरेगा पर 5 लाख करोड़ रुपए की राशि खर्च की है जो यूपीए सरकार की तुलना में कई गुना ज्यादा है।

यूपीए सरकार के दौरान मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल मनरेगा के बजट को कई गुना बढ़ाया, बल्कि इसके साथ ही सरकार इस पूरी योजना में पारदर्शिता भी लेकर आई है। उन्होंने कहा कि आज मजदूरों के खाते में सीधे पैसा भेजा जा रहा है, जियोटैगिंग हो रही है और साथ ही निगरानी भी हो रही है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि सोनिया गांधी ने लोकसभा में यह मसला उठाया है, इसलिए वो विस्तार से उन्हें लिखित में भी जवाब भेजेंगे लेकिन इसके साथ ही उन्होंने पुरजोर तरीके से पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय सरकार की नीतियों के कारण लोग मनरेगा का मजाक उड़ाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा को व्यवस्थित कर लोगों के लिए उपयोगी बना दिया है। आपको बता दें कि , गुरुवार को शून्यकाल के दौरान सोनिया गांधी ने मनरेगा को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए लोकसभा में यह आरोप लगाया था कि मनरेगा के लिए आवंटित बजट में लगातार कटौती की जा रही है, जिसके कारण काम मिलने और समय पर मजदूरी के भुगतान की कानूनी गारंटी कमजोर पड़ रही है। 

उन्होंने 2020 की तुलना में मनरेगा के बजट को 35 प्रतिशत कम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वर्ष 26 मार्च को, दूसरे सभी राज्यों ने इस योजना के तहत अपने खाते में नकारात्मक संतुलन दिखाया है, जिसमें कामगारों को भुगतान का लगभग 5,000 करोड़ रुपए बकाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मनरेगा के लिए उचित बजट का आवंटन करने , काम के 15 दिनों के भीतर कामगारों को मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने और मजदूरी भुगतान में देरी की स्थिति में कानूनी तौर पर मुआवजे का भुगतान भी सुनिश्चित करने की मांग की। सरकार की तरफ से केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ही सोनिया गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD