Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कंवर ग्रेवाल की सूफियाना नाइट के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय क्राफ्ट्स बाजार

क्राफ्ट्स बाजार में अलग-अलग राज्यों से आए 100 शिल्पकारों व 175 कलाकारों ने होशियारपुर की मेजबानी का जताया आभार

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur, Himanshu Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में करवाया गया 10 दिवसीय क्राफ्ट्स बाजार प्रसिद्ध पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की सूफियाना नाइट के साथ संपन्न हो गया। क्राफ्ट्स बाजार के अंतिम दिन गायक कंवर ग्रेवाल ने अपने गीतों से हजारों की संख्या में स्टेडियम में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कंवर ग्रेवाल को सुनने के लिए लोग आसपास के जिलों से ही नहीं बल्कि साथ लगते हिमाचल प्रदेश से भी बहुत से लोग अपने परिवारों सहित स्टेडियम में आए हुए थे। इस मौके पर उन्होंने जे सामने होवे यार ते नचना पैंदा ए, जिथे चलूंगा चलूंगी नाल तेरे वे टिकटा दो लै लई, मस्त बना देंगे बीबा न जाई मस्ता दे डेरे, मेरे रश्के कमर, दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, तुंबा मैं तेरी तुंबी तथा रमजा याद दिया सहित कई गीत सुना कर लोगों को पंजाब की संस्कृति के साथ जोड़ते हुए उनका भरपूर मनोरंजन किया।इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कंवर ग्रेवाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के लोगों ने क्राफ्ट्स बाजार में अलग-अलग राज्यों के शिल्पकारों का बहुत हौंसला बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि दस दिन चले क्राफ्ट्स बाजार में करीब डेढ़ लाख लोग आए और इन दस दिनों में इस बाजार में अलग-अलग राज्यों से आए दस्तकारों ने करीब 1 करोड़ रुपए की कीमत का सामान बेचा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नार्थ जोन कल्चरल सैंटर, पटियाला के नेतृत्व में आए कलाकारों ने भी अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पेश किया। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने अपनी संस्कृति से संबंधित जो कला पेश की है, उससे हमें देश की महान संस्कृति से अवगत होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी इस तरह के मेले आयोजित करने का प्रयास करेगा।डिप्टी कमिश्नर ने क्राफ्ट्स बाजार को सफलतापूर्वक करवाने के लिए इससे जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया व साथ ही साथ बाजार में आने वाले लोगों का व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबार सिंह, ए.डी.सी जालंधर आशिका जैन, जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर, जिला विकास फैलो श्री आदित्य मदान के अलावा भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

                                     

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Himanshu Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD