Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2022 : आरसीबी ने केकेआर को तीन विकेट से रौंद

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Royal Challengers Bangalore, Wanindu Hasaranga, Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में बुधवार को यहां खेले गए आईपीएल 2022 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ तीन विकेट से मैच जीत लिया। आरसीबी को 129 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 19.2 ओवर में 132 रन बनाकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम ने अपना पहला विकेट बल्लेबाज अनुज रावत के रूप में खोया, उन्हें गेंदबाज उमेश यादव ने वापस पवेलियन भेज दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दो गेंदों के अंदर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। पहले टिम साउदी ने कप्तान फॉफ डु प्लेसी को आउट किया और अब उमेश यादव ने विराट कोहली को आउट करके उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली ने 12 रन बनाए। कोलकाता से मिले 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भी शुरूआत सही नहीं रही और टीम ने 17 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। छह ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 36 रन था। 10वें ओवर के बाद बैंगलोर तीन विकेट खोकर 59 रन पर थी। इस दौरान डेविड विली 17 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी थी। 11वें ओवर में बैंगलोर को चौथा झटका लगा। सुनील नरेन ने ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड विली को नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। विली 28 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 53 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी की। 11 ओवर के बाद बैंगलोर अब चार विकेट गंवाकर 62 रन पर थी। विली के आउट होने के बाद शाहबाज अहमद क्रीज पर थे। 14 ओवर के बाद शाहबाज अहमद 17 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 15वें ओवर में टीम को एक और झटका लगा, जब शाहबाज अहमद वरुण चक्रवर्थी के ओवर में क्रीज से आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्होंने गेंद को मिस कर दिया और विकेटकीपर जैक्शन के हाथों आउट हो गए। वरुण चक्रवर्थी का यह पहला विकेट था। 17वें ओवर में एक बार फिर मैच का रुख बदला, जब शेरफेन रदरफोर्ड का दूसरी गेंद में गेंदबाज साउदी ने विकेट झटका, शेरफेन ने 40 गेंदों में एक छक्के और एक चौके की मदद से 28 रन बनाए। वहीं, 17वें ओवर की पांचवी गेंद में साउदी ने हसरंगा का विकेट झटका, वणिंदो हसरंगा ने इस दौरान रसेल को कैच थमा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हर्षल पटेल और पहले से बल्लेबाजी कर रहे दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर मैच में जान ला दी और दोनों बल्लेबाज क्रमश: 10 और 14 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच को फंसते हुए देख दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से टीम को जीत दिलाई और आरसीबी ने 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर 132 रन बना लिए और मैच को बल्लेबाज कार्तिक ने चौके के साथ समाप्त किया।

संक्षिप्त स्कोर :

केकेआर : 128/10 (आंद्रे रसेल 25, उमेश यादव 18, हसरंगा 4/20)।

आरसीबी : 132/7 (शेरफेन रदरफोर्ड 28, शहबाज अहमाद 27, साउदी 3/20)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Royal Challengers Bangalore , Wanindu Hasaranga , Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD