Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

पोलैंड और सेनेगल ने कतर में फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई

Sports News, Football, FIFA World Cup, Qatar, Poland, Senegal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वारसॉ , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

पोलैंड ने प्लेऑफ में स्वीडन को 2-0 से हराकर इतिहास में नौवीं बार और लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। कप्तान और बायर्न म्यूनिख फॉरवर्ड रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने 49वें मिनट में पेनल्टी के साथ घरेलू टीम के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की और मिडफील्डर पिओटर जिलिंस्की ने 72वें मिनट में एक और गोल कर 2-0 से बढ़त बनाई। पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा ने मंगलवार रात खेल के बाद ट्वीट कर कहा कि, "पोलैंड को बधाईयां, टीम ने अच्छे से खेल को खेला और विश्वकप के लिए क्वालीफाई किया।"सेनेगल ने भी अपने इतिहास में तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया और अपने प्लेऑफ में पेनल्टी पर मिस्र को हराकर लगातार दूसरी बार क्वालीफाई किया। 

सेनेगल ने मिस्र को पेनल्टी पर हराकर फरवरी में अपना पहला अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जीता था। इस बीच, कैमरून से 2-1 से हारने के बाद अल्जीरिया विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा। स्टॉपेज टाइम में कैमरून के लिए कार्ल टोको एकांबी के गोल ने अल्जीरिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, जो 118वें मिनट में अहमद तौबा और बायर्न म्यूनिख फॉरवर्ड एरिक मैक्सिम चोपो-मोटिंग द्वारा पहले हाफ गोल को रद्द करने के बाद क्वालीफिकेशन से कुछ ही मिनट दूर थे। अल्जीरिया ने चार दिन पहले डौआला में पहले चरण में 1-0 से जीत हासिल की थी, लेकिन 2-2 के कुल ड्रॉ के बाद कतर के लिए जगह बनाने से चूक गए। 2022 फीफा विश्व कप में अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने के लिए कैमरून घाना, सेनेगल, मोरक्को और ट्यूनीशिया में शामिल हो गए।

 

Tags: Sports News , Football , FIFA World Cup , Qatar , Poland , Senegal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD