Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिले की मंडियों में इस सीजन 3,75,687 मीट्रिक टन गेहूं के खरीद की उम्मीद : अपनीत रियात

हिमाचल व अन्य राज्यों से आने वाले गेहूं की जिले में बिक्री रोकने के लिए पुलिस को इंटर स्टेट नाके लगाने की दी हिदायत

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Mar 2022

Last updated on: Mar 29, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष जिले में गेहूं की सुचार खरीद करने संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 में जिले में गेहूं की बिजाई का रकबा 1,41,000 हैक्टेयर रहा है और इस वर्ष मंडियों में 3,75,687 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की उम्मीद है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में इस वर्ष जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर किए गए प्रबंधों संबंधी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने बैठक के दौरान जिला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों से आने वाले गेहूं को जिले की मंडियों में आने से रोकने के लिए वे इंटर स्टेट नाके लगाकर चैकिंग यकीनी बनाए और सुनिश्चित करें कि जिले में बाहरी राज्यों से गेहूं मंडियों में न जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मंडियों में किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सरकार की ओर से गेहूं एम.एस.पी 2015 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सरकार की एजेंसियों में पनग्रेन, मार्कफैड, पनसप, वेयर हाऊस कार्पोरेशन व एफ.सी.आई की ओर से गेहूं की खरीद की जाएगी।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में कुल 64 मंडियां है, पांच मुख्य यार्ड व 59 सब-यार्ड है। उन्होंने कंट्रोलर जिला खाद्य एवं आपूर्ति को हैल्प लाइन नंबर जारी करने संंबंधी निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में तिरपालों का प्रबंध यकीनी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में बारदाने की कोई समस्या नहीं है। 

उन्होंने जिला मंडी अधिकारी को निर्देश देते हुए वे सभी मंडियों में सचिव मार्किट कमेटियों के माध्यम से साफ सफाई, पीने के पानी, शौचालय व अन्य जरुरी इंतजाम यकीनी बनाए ताकि फसल बेचने आए किसानों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मंडियों में जागरुकता बैनर लगाए जाएं, जिनमें गेहूं में नमी की मात्रा व हैल्प लाइन नंबरों का जिक्र किया जाए। इसके अलावा मंडियों में शिकायत निवारण डैस्क भी स्थापित किए जाएं ताकि कोई समस्या आने पर किसान अपनी शिकायत सही अधिकारी तक पहुंचा सके। उन्होंने बताया कि सचिव मार्किट कमेटी अपनी-अपनी मंडियों में किए गए प्रबंधों संबंधी सर्टिफिकेट जिला मंडी अधिकारी को देना यकीनी बनाएं।श्रीमती अपनीत रियात ने किसानों को गेहूं की नाड़ व अन्य फसलों के अवशेष को आग न लगाने की अपील करते हुए कहा कि आग लगाने से वातावरण के जीव-जंतु, नजदीक लगी फसल, सडक़ किनारे लगए पौधे व पेड़ों को नुकसान होने का डर रहता है। उन्होंने कहा कि आग लगाने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। इससे जमीन के मित्र कीड़े भी मर जाते हैं। उन्होंने जिले में कंबाइन मालिकों व आपरेटरों को भी गेहूं की कटाई सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे के बीच न करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर गेहूं की कटाई कंबाइनों से की जाती है व कंबाइन मालिक जमींदारों को फसल की कटाई के सही समय के बारे में जानकारी नहीं देते व रात के समय भी फसल की कटाई करते हैं। कई बार अनपकी व नमी वाली फसल की कटाई भी कर दी जाती है। ऐसी फसल को खरीदने के समय खरीद एजेंसियां गुरेज करती हैं, जिससे जमींदारों को काफी मुश्किल पेश आती है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए निर्धारित नमी वाला गेहूं ही मंडियों में लाने के लिए कहा है।इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर श्रीमती रेणु बाला वर्मा, जिला मंडी अधिकारी श्री रजिंदर कुमार व अलग-अलग एजेंसियों के जिला मैनेजर भी मौजूद थे।  

                                            

                                   

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD