Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ममता बनर्जी, संवैधानिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाती रहीं तो हम मूकदर्शक बने नहीं रह सकते - मुख्तार अब्बास नकवी

Mukhtar Abbas Naqvi, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Mar 2022

Last updated on: Mar 28, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ममता बनर्जी सरकार पर संवैधानिक मूल्यों की लगातार धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम ( केंद्र सरकार ) इस पर मूकदर्शक बने नहीं रह सकते। भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और पश्चिम बंगाल के हुगली से भाजपा की लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी के साथ संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया कि राज्य में संवैधानिक मशीनरी का आपराधिक अराजकता ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में जनतंत्र का गुंडातंत्र ने अपहरण कर लिया है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मयार्दाओं के लिए बहुत ही चिंता की बात है। नकवी ने कहा कि एक के बाद एक जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस सरकार, तृणमूल कांग्रेस पार्टी और उनकी नेता ममता बनर्जी अपने सरंक्षण में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करवाने की कोशिश कर रही है वो पूरे देश के लिए चिंताजनक बात है।

 राज्य विधानसभा में हुई घटना की आलोचना करते हुए नकवी ने कहा कि राज्य में संवैधानिक संस्थाएं लाचार है और राज्य में जारी कत्लेआम एवं गुंडागर्दी के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा की मांग करने पर भाजपा विधायकों के साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़े गए और हिंसा की गई। उन्होंने मीडिया पर बंदिशें लगाने का आरोप लगाते हुए अन्य राजनीतिक दलों की चुप्पी पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने प्रायश्चित करने के लिए उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया था लेकिन इस बार भी अहंकार, अराजकता और उद्दंडता पराकाष्ठा पर है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नकवी ने कहा कि हमारा देश संघवाद से चलता है। अगर ममता बनर्जी संवैधानिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाती है तो हम उस प्रतियोगिता में नहीं पड़ते, लेकिन हम मूकदर्शक भी बने नहीं रह सकते। पश्चिम बंगाल के हुगली से भाजपा की लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भाजपा विधायकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए इसके लिए सीधे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया।

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD