Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पेट्रोल, डीजल के दाम फिर बढ़े

Khas Khabar, New Delhi, Petrol, Diesel Prices Raised Again
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2022

Last updated on: Mar 26, 2022, 00:00 IST

सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस सप्ताह चौथी बार बढ़ोतरी की। चार महीने से अधिक के अंतराल के बाद मंगलवार, 22 मार्च को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था। नई दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पंप की कीमतों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 98.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर हो गए। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 113.35 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 97.55 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए।

इसके अलावा, दोनों परिवहन ईधन की कीमतें कोलकाता में भी बढ़ी हैं। पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108.01 रुपये और डीजल की कीमत 93.01 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत अब 104.43 रुपये और डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर है। ईधन की कीमतें नवंबर 2021 से मंगलवार तक स्थिर रहीं, जब केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। ओएमसी ने विभिन्न कारकों जैसे रुपया से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत और अन्य के बीच ईधन की मांग के आधार पर परिवहन ईधन लागत में बदलाव किया है।

 

Tags: Khas Khabar , New Delhi , Petrol , Diesel Prices Raised Again

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD