Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ सांसदों का संवाद - ओम बिरला ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2022

Last updated on: Mar 23, 2022, 00:00 IST

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन परिसर में तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम माननीय संसद सदस्यों के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों द्वारा प्रस्तुतियां का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के जरिए सांसद पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधि तथा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विशिष्टजन- दोनों ही समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों के उत्थान और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करते हैं। इसलिए, पद्म पुरस्कार विजेताओं द्वारा अपने अनुभव साझा करने से सांसदों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन को अधिक कुशलता से करने में बहुत मदद मिलेगी। आजादी का अमृत महोत्सव का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि देश में विकास, समृद्धि और शांति आई है और हाल के वर्षों में, देश में अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अन्य कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। 

उन्होने यह भी कहा कि आज जब अगले 25 वर्षों के लिए देश के विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है, ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कार विजेताओं के योगदान से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बहुत मदद मिलेगी। लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किए जाने पर जोर देते हुए, बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों के बीच नियमित संवाद होना चाहिए ताकि उनके ज्ञान को और समृद्ध किया जा सके और विधायिका कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक अधिक शक्तिशाली मंच बन सके। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया और सर्वश्रेष्ठ पहल नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड ) द्वारा किया गया।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD