Tuesday, 28 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

राजस्थान में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ने की बैठक, लिए गए ये अहम फैसले

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker Om Birla, Gangapuram Kishan Reddy, G. Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2022

राजस्थान में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में लोक सभा अध्यक्ष के चैंबर में केंद्र और राज्य सरकार के पर्यटन मंत्रालय की बैठक में जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम और उदयपुर में ट्राइबल म्यूजियम का निर्माण करने की बात कही गई। बैठक में बूंदी को बावड़ियों के शहर और रामगढ़ क्रेटर को नई पहचान दिलाने पर भी चर्चा हुई। राजस्थान विधान सभा के पुराने भवन में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और वैभवशाली संस्कृति और परम्पराओं की झलक दिखाने का भी फैसला बैठक में किया गया। बैठक में बिरला ने कहा कि हाल ही में बिहार यात्रा के दौरान उन्होंने पटना में बने म्यूजियम को देखा था, जिसमें कलिंग, मगध तथा अशोक कालीन संपदाओं को बेहद सहेज कर रखा गया है। यह सब चीजें उस समय के गौरव को दशार्ती हैं। राजस्थान का इतिहास भी अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है। इसके बारे में भी अधिक से अधिक लोग जानें, इसके लिए जयपुर में भी अन्तरराष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम बनवाने का प्रस्ताव राज्य सरकार तैयार कर केंद्र सरकार को भेजे। इसी तरह उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि क्षेत्रों में हमें समृद्ध आदिवासी संस्कृति देखने को मिलती है। आदिवासियों की परम्पराओं, उनकी वेशभूषा, उनके जीवन से जुड़ी चीजों के बारे में भी पर्यटकों की रूचि रहती है। इनको भी दुनिया में पहचान दिलाने के लिए उदयपुर में ट्राइबल म्यूजियम बनाए जाने की आवश्यकता है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी तथा संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान में पर्यटन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

इसके लिए राज्य सरकार से जो भी प्रस्ताव आएंगे उन्हें केंद्र सरकार प्राथमिकता से स्वीकृत करने का प्रयास करेगी। बैठक में केंद्र व राज्य पर्यटन मंत्रालय के कई अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में जैसलमेर में डेजर्ट ट्यूरिज्म को प्रोत्साहन देने तथा स्पेशल ट्यूरिज्म जोन स्थापित करने, बेणेश्वर धाम में पेनोरामा विकसित करने तथा मानगढ़ स्थित गोविंद गुरू धाम को भी पर्यटन के नक्शे पर लाने तथा मॉन्यूमेंट मित्र योजना के तहत प्रदेश के स्मारकों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। बिरला ने कहा कि राजस्थान के किले और शेखावटी की हवेलियों की मार्केटिंग करने की और बेहतर तरीके से मार्केटिंग करने पर भी फोकस किया जाना चाहिए। बैठक में हाड़ौती में भी पर्यटन को विकसित करने पर चर्चा हुई। इसके तहत राज्य सरकार जल्द केंद्र सरकार को बूंदी को बावड़ियों के शहर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजेगी। राजस्थान से आए अधिकारियों द्वारा पैलेस ऑन व्हील्स के संचालन में आ रही दिक्कतों का मसला उठाये जाने पर लोक सभा अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वो इस मामले में रेल मंत्री से बात करेंगे ताकि सितंबर से इस ट्रेन का संचालन शुरू हो सके। राजस्थान के मेलों के प्रति पर्यटकों में आकर्षण का जिक्र करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि पुष्कर फेस्टिवल, बूंदी फेस्टिवल और कोटा के दशहरे मेले को नई पहचान दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिल कर काम करना चाहिए।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla , Gangapuram Kishan Reddy , G. Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD