Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

दिल्ली के 6 अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों को मिलेगा निशुल्क भोजन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ' प्रसादम रथों' को दिखाई हरी झंडी

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2022

Last updated on: Mar 21, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के 6 अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को निशुल्क भोजन मिलेगा। सोमवार को नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को निशुल्क भोजन देने वाले ' प्रसादम रथों ' को अपने आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सामूहिकता के साथ चलते हुए वंचित, गरीब वर्ग के लोगों को निशुल्क भोजन प्रदान करने का सामाजिक सरोकार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य अस्पतालों के अलावा, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। आपको बता दें कि , लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल और प्रेरणा से चलाए जा रहे निशुल्क भोजन के इस कार्यक्रम को अब बढ़ाकर दिल्ली के 6 अस्पतालों में कर दिया गया है। 

अब राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अलावा , सफदरजंग और लेडी हाडिर्ंग सहित दिल्ली के 6 अस्पतालों के बाहर इन ' प्रसादम रथ ' के जरिए वहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों को गर्म, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अभियान से जुड़े वरिष्ठ समाज सेवी , भाजपा नेता और आओ साथ चलें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल ने बताया कि संस्था अब तक चार अस्पतालों में प्रतिदिन 1000 मरीजों के तीमारदारों को पैकेट के माध्यम से भोजन उपलब्ध करवाती थी लेकिन अब लोक सभा अध्यक्ष बिरला की पहल पर योजना का विस्तार करते हुए इस प्रसादम रथ को तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन प्रसादम रथों को लोक सभा अध्यक्ष की तरफ से ही उपलब्ध करवाया गया है और इसमें भोजन को पकाने और गर्म करने की सुविधा है।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD