Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

बिहार के कटिहार में रहस्यमय तरीके से 3 लोगों की मौत

Crime News India, Police, Crime News, Dead body, Patna, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

बिहार के कटिहार जिले के एक गांव के 3 लोगों की मंगलवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि दो अन्य अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। ये घटना कोड़ा थाना क्षेत्र के जुबरगंज ऋषि टोला गांव की है। जहां ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि 3 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है, वहीं स्थानीय प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने दावा किया कि पांचों ने सोमवार शाम को शराब पी थी और देर रात उनकी हालत बिगड़ गई। पीड़ितों को निकटवर्ती पूर्णिया जिले में ले जाया गया और वहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनमें से 3 की मौत हो गई। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह में 5 जिलों में 22 लोगों की जान जा चुकी है। भागलपुर में शनिवार को 5 और गोपालगंज में 4 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को गोपालगंज में 5 और पिछले मंगलवार को सीवान में 3 और बेतिया में 2 लोगों की मौत हुई थी।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Dead body , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD