Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एक छत के नीचे दिखेगी देश की कला व संस्कृति

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम व जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर में क्राफ्ट्स बाजार का आयोजन

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur, Aashika Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Mar 2022

Last updated on: Mar 14, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि देश की कला व संस्कृति को एक छत के नीचे लोगों तक पहुंचाने के लिए पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम व जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर में 20 से 29 मार्च तक क्राफ्ट्स बाजार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में 10 दिन लगने वाले इस क्राफ्ट्स बाजार में देश भर से 100 से ज्यादा  कारीगर शामिल होंगे। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में क्राफ्ट्स बाजार की तैयारियों संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने क्राफ्ट्स बाजार के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की दी गई जिम्मेदारियों के बारे में बताया और निर्देश दिए कि इस दौरान ड्यूटी में किसी तरह की कोताही न की जाए। उन्होंने नगर निगम, पावर काम, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, पब्लिक हैल्थ, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग के अलावा विभिन्न अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी ओर से क्राफ्ट्स बाजार के सुचारु  प्रबंधों को लेकर किसी तरह की कोई कमी न छोड़ी जाए। 

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि दस दिन चलने वाले इस बाजार के लिए वे 24 घंटे मुस्तैद रहें ताकि जनता व बाजार में शामिल दूर-दूर से आए कारीगरों, शिल्पकारों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्राफ्ट्स बाजार में लोगों की की सुविधा के लिए बड़े स्तर सुविधाओं के अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों के लिए झूले व खाने-पीने के विशेष स्टाल भी लगाए जा रहे हैं।श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि देश भर से कारीगर हमारे बीच अपनी क्षेत्र की कला व संस्कृति का प्रदर्शन करने आ रहे हैं, इस लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी ओर से बनाई गई वस्तुओं की अधिक से अधिक खरीददारी कर उनका हौंसला बढ़ाए। उन्होंने बताया कि क्राफ्ट्स बाजार में एक दिन स्टार नाईट का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्राफ्ट्स बाजार में शामिल होने के लिए लोगों के लिए 20 रुपए एंट्री फीस रखी गई है। उन्होंने जिला वासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस क्राफ्ट्स बाजार में पहुंचने की अपील की।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Aashika Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD