Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

लोक सभा अध्यक्ष ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर जताई चिंता

Om Birla, Speaker, Lok Sabha, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2022

Last updated on: Mar 14, 2022, 00:00 IST

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चिंता जताते हुए कहा है कि भारत कूटनीतिक प्रयासों से यूक्रेन में शांति की स्थापना चाहता है। उन्होंने कहा कि एक शांतिपूर्ण और सामंजस्य से परिपूर्ण विश्व में ही विकास संभव है और हम सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना चाहिए। लोक सभा अध्यक्ष ने सोमवार को संसद भवन परिसर में भारत दौरे पर आये ऑस्ट्रिया के संसदीय शिष्टमंडल से बातचीत के दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चिंता जताने के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी पूरी दुनिया के एक साथ आने का आह्वान किया। वैश्विक आतंकवाद पर दोनों पक्षों के बीच चर्चा के दौरान बोलते हुए बिरला ने कहा कि भारत आतंकवाद की त्रासदी का शिकार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद और आतंकवाद के वित्तपोषण के विरुद्ध सम्पूर्ण विश्व को लड़ने की आवश्यकता है। वैश्विक समस्याओं के प्रति भारत के ²ष्टिकोण का जिक्र करते हुए बिरला ने याद दिलाया कि जलवायु परिवर्तन की वैश्विक समस्या को ²ष्टिगत रखकर भारत ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को लेकर अनेक कदम उठाए हैं। 

उन्होंने अंतर-संसदीय संघ और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंचों पर भी भारत की सक्रिय भूमिका का जिक्र किया। भारत-ऑस्ट्रिया के बीच घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देश लोकतंत्र में आस्था रखते हैं और दोनों के विचारों में भी समानता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के बीच नियमित बैठकों से दोनों देशों और वहां के लोगों के बीच परस्पर समझ और बढ़ेगी। इस मुलाकात के दौरान, राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसद भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि ऑस्ट्रिया की नेशनल काउंसिल के प्रेसिडेंट वुल्फगैंग सोबोत्का के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया का यह संसदीय शिष्टमंडल 5 दिन की भारत यात्रा पर है। ऑस्ट्रिया के संसदीय शिष्टमंडल ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ संसद भवन परिसर के अंदर निमार्णाधीन नई संसद भवन बिल्डिंग का दौरा भी किया।

 

Tags: Om Birla , Speaker , Lok Sabha , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD