Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

राज्य सभा चुनाव : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य से राज्य सभा के चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान

नामांकन प्रक्रिया 14 मार्च, 2022 से शुरू होगी: सीईओ पंजाब डॉ. राजू

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S Karuna Raju
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Mar 2022

Last updated on: Mar 13, 2022, 00:00 IST

पंजाब राज्य से चुने गए राज्य सभा के पाँच सदस्यों के पद की समय-सीमा अप्रैल 2022 को ख़त्म होने वाली है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) द्वारा पंजाब राज्य से राज्य सभा की द्विवार्षिक चुनावों के लिए कार्यक्रम का ऐलान किया गया है। पंजाब राज्य से चुने गए सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दूलो समेत राज्य सभा सदस्यों के पद की समय-सीमा 9 अप्रैल, 2022 को सेवामुक्त होने के उपरांत ख़त्म होनी है।पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने आज बताया कि शड्यूल के अनुसार नोटीफिकेशन जारी होने के साथ ही तारीख़ 14 मार्च, 2022 है और नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी, जबकि नामांकन पत्र भरने की आखिऱी तारीख़ 21 मार्च, 2022 है। नामांकन पत्रों की जाँच 22 मार्च, 2022 मार्च को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिऱी तारीख़ 24 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। मतदान का कार्य तारीख़ 31 मार्च, 2022 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि गिनती भी उसी दिन शाम 5 बजे होगी। उन्होंने आगे कहा कि मतदान का कार्य 2 अप्रैल, 2022 से पहले मुकम्मल किया जाएगा।

डॉ. राजू ने आगे बताया कि नामांकन पत्र सचिव, पंजाब विधानसभा, चण्डीगढ़, जोकि राज्य सभा मतदान के लिए रिटर्निंग अफ़सर हैं, 14.03.2022 से 21.03.2022 तक (सार्वजनिक अवकाश के अलावा) किसी भी दिन दोपहर 11 बजे के बाद दोपहर 3 बजे के बीच दाखि़ल किए जा सकते हैं। 18 मार्च, 2022 को होली का त्योहार और 20 मार्च, 2022 को रविवार होने के कारण नैगोशीएबल इंस्ट्रूमैंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत छुट्टी होगी। इसलिए उस दिन नामांकन पत्र रिटर्निंग अफ़सर को पेश नहीं किए जा सकते हैं। हालाँकि 19 मार्च, 2022 को शनिवार के दिन छुट्टी नहीं है और नामांकन पत्र रिटर्निंग अफ़सर को पेश किए जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र फॉर्म-सी में दाखि़ल किए जाने हैं, उन्होंने कहा कि खाली फॉर्म सचिव, पंजाब विधानसभा के पास उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि टाईप किए गए नामांकन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे बशर्ते कि फॉर्म निर्धारित फॉर्मेट में हों।राज्य सभा के सदस्यों के लिए योग्यता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार को भारत में किसी भी संसदीय हलके में एक मतदाता के तौर पर रजिस्टर होना चाहिए। इस बिंदु पर सम्बन्धित रिटर्निंग अफ़सर की संतुष्टी के लिए, उम्मीदवारों को  अपने मतदाता होने के सुबूत के तौर पर  मतदाता सूची में एंट्री की एक प्रमाणित कॉपी पेश करनी होगी।उम्मीदवार को सम्बन्धित रिटर्निंग अफ़सर या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत किसी अन्य व्यक्ति के समक्ष निर्धारित फॉर्म में शपथ या पुष्टी करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किए जाने के बाद और नामांकन की जाँच के लिए निर्धारित तारीख़ से पहले शपथ/पुष्टी की जाएगी।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD