Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

महिला विश्व कप : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 155 रन से जीता मैच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Women World Cup, Smriti, Harmanpreet, India, West Indies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैमिल्टन , 12 Mar 2022

Last updated on: Mar 12, 2022, 00:00 IST

महिला विश्व कप मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने शनिवार को यहां सेडॉन पार्क में 155 रन से बड़ी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन और हेले मैथ्यूज ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, भारतीय गेंदबाज स्नेहा राणा ने तीन विकेट झटके। टूर्नामेंट में भारत ने यह दूसरी जीत हासिल की है। भारतीय टीम द्वारा 318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम मात्र 40.3 ओवर में 162 रन पर ही ढेर हो गई। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि सलामी जोड़ी डिएंड्रा डॉटिन और हेले मैथ्यूज के बीच इस दौरान 100 रन की साझेदारी हुई। डॉटिन ने 46 गेंदों में एक छक्का और दस चौके की मदद से शानदार अर्धशतक लगाते हुए 62 रन की पारी खेली। वहीं, मैथ्यूज ने 43 रन की पारी खेली। दोनों सलामी जोड़ी को भारतीय गेंदबाज स्नेहा राणा ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने पहले 12वें ओवर में डॉटिन को आउट किया, इसके बाद 18वें ओवर में मैथ्यूज का विकेट झटका।

दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टीम की कोई भी बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा नहीं बना पाई। गेंदबाजों ने अच्छा खासा बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और एक के बाद एक सभी बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी आउट करते हुए वापस पवेलियन भेज दिया। गेंदबाज स्नेहा राणा ने तीन विकेट झटके, वहीं मेघना सिंह ने दो विकेट हासिल किए, जिसमें बल्लेबाज नाइट (5) और कप्तान टेलर (1) का विकेट शामिल है। गेंदबाज झूलन गोस्वामी, गायकवाड़ और पूजा वेकर ने 1-1 विकेट झटके, लेकिन दीप्ति शर्मा ने एक भी विकेट हासिल नहीं किया, उन्होंने सात ओवर में 24 रन दिए। बता दें, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट खोकर 317 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें स्मृति ने शतक लगाकर 123 रन और हरमनप्रीत कौर ने भी शतक लगाकर 109 रन बनाए और पारी को समाप्त किया। वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाज अनीसा मोहम्मद ने 59 रन देकर दो विकेट झटके।

संक्षिप्त स्कोर :

भारत : 317/8 (स्मृति मंधाना 123, हरमनप्रीत कौर 109, अनीसा मोहम्मद 2/59)।

वेस्टइंडीज : 162/10 (डिएंड्रा डॉटिन 62, हेले मैथ्यूज 43, स्नेहा राणा 3/22)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Women World Cup , Smriti , Harmanpreet , India , West Indies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD