Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दिल्ली में झुग्गी में लगी आग, 7 की मौत

Hadsa, India News, Delhi, Gokalpur, Fire Broke
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Mar 2022

Last updated on: Mar 12, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी के गोकलपुरी गांव में भीषण आग लगने से एक 11 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी गांव के पिलर नंबर 12 के पास आग लगने की घटना के बारे में एक कॉल आया, जिसके बाद 13 दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "झोपड़ियों से सात जले हुए शव बरामद किए गए हैं। आग लगभग 60 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी थी।" आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और तड़के करीब 3.45 बजे चार घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) देवेश कुमार महला ने ब्योरा देते हुए कहा कि उन्हें गोकलपुरी थाने में रात करीब 12 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा, "पुलिस तुरंत सभी बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी और उनकी मदद से हम सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पाने में सफल रहे।" उन्होंने आगे कहा कि इस घटना में कम से कम 30 झुग्गियां उनके सामान के साथ जलकर राख हो गई और सात लोगों की जान चली गई। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "सुबह-सुबह दुखद समाचार सुना। मैं मौके पर जाकर व्यक्तिगत रूप से प्रभावित लोगों से मिलूंगा।" ये 2022 में अब तक की सबसे बड़ी घटना है, जो बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक प्लास्टिक कारखाने में आग लगने के चार दिन बाद आई है। तब किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।

 

Tags: Hadsa , India News , Delhi , Gokalpur , Fire Broke

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD