Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

होशियारपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

आम आदमी पार्टी के 5, कांग्रेस के 1 व भाजपा के 1 उम्मीदवार रहे विजयी

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Mar 2022

Last updated on: Mar 10, 2022, 00:00 IST

जिले में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक मुकम्मल हो गई है और आज वोटों की गिनती के दौरान आम आदमी पार्टी के 5, कांग्रेस व भाजपा के 1-1 उम्मीदवा विजयी रहे। जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले की ओर से रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में जहां गिनती केंद्रों के बाहर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया, वहीं मीडिया सैंटर का दौरा भी किया गया।जिला चुनाव अधिकार श्रीमती अपनीत रियात ने काउंटिंग स्टाफ, सुरक्षा अमले व उम्मीदवारों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों के लिए हुए मतदान की गिनती आज रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर  में माननीय भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए आब्जर्वरों की उपस्थिति में पारदर्शी व सख्त सुरक्षा प्रबंधों में करवाई गई। उन्होंने मीडिया की ओर से निभाई गई जिम्मेदारी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समूची चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पोलिंग स्टाफ, भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक अलग-अलग टीमों की ओर से भी प्रशंसनीय जिम्मेदारी निभाई गई।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री ब्रह्म शंकर जिंपा, शाम चौरासी के डा. रवजोत सिंह, उड़मुड़ से श्री जसवीर सिंह राजा, दसूहा से श्री कर्मवीर सिंह घुम्मण, गढ़शंकर से श्री जय कृष्ण विजेता रहे। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डा. राज कुमार व मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार श्री जंगी लाल महाजन विजयी रहे।श्रीमती अपनीत रियात ने चुनाव अमले का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव अमले की ओर से मेहनत व पारदर्शी तरीके से निभाई जिम्मेदारी के चलते ही चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक मुकम्मल हुई  है। उन्होंने उम्मीदवारों की ओर से दिए सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर, चब्बेवाल, गढ़शंकर, उड़मुड़, दसूहा व विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां की गिनती रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में करवाई गई। इसके अलावा शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र की गिनती मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में करवाई गई है।एस.एस.पी. श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अमले की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों गिनती केंद्रों में 1573 सी.ए.पी.एफ, प्रदेश व जिला पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए थे, जिनमें से जिला पुलिस के 2 एस.पी, 14 डी. एस.पी, 26 एस.एच.ओ, 139 एस.आई व ए.एस.आई, 1035 ई.पी.ओज तैनात थे। इसके अलावा पी.ए.पी के 182 कर्मचारी व सी.ए.पी.एफ के 175 कर्मचारियों की ओर से भी पूरी मेहनत से ड्यूटी निभाई गई।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD