Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में से 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी काबिज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Mar 2022

Last updated on: Mar 10, 2022, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के लिए हुए मतदान की गिनती के दौरान  जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में से 5 विधान सभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर बढ़त बनाई है। आज मतदान की गिनती के बाद होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री ब्रह्मशंकर जिंपा 13,859 वोटों से विजयी रहे व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 37253 वोटें पड़ी। उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री जसवीर सिंह राजा गिल 4190 वोटें से विजयी रहे व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 38386 वोटें पड़ी। दसूहा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री कर्मवीर सिंह घुम्मण 8587 वोटों से विजयी रहे जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 34685 वोटें पड़ी। शाम चौरासी  से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. रवजोत 21356 वोटों से विजयी रहे जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 39374 वोटें पड़ी। मुकेरियां से भाजपा के उम्मीदवार श्री जंगी लाल महाजन 2691 वोटों से विजयी रहे जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 38353 वोटें पड़ी।इसी तरह चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डा. राज कुमार 7646 वोटों से विजयी रहे जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 39729 वोटें पड़ी। गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री जय कृष्ण 4179 वोटों से विजयी रहे जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 28162 वोटें पड़ी।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD