Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

कांग्रेस को उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में सरकार बनाने की उम्मीद थी : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Randeep Singh Surjewala, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Mar 2022

Last updated on: Mar 10, 2022, 00:00 IST

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं, इनमें से एक भी राज्य में कांग्रेस पार्टी सरकार नहीं बना सकी। कांग्रेस को उत्तराखंड, गोआ और पंजाब में सरकार बनने की उम्मीद थी, लेकिन तीनों राज्य में नतीजे उम्मीदों के विपरीत आए। खासतौर पर पंजाब को लेकर का कहना है कि अमरिंदर सिंह के साढ़े चार साल की सत्ता विरोधी लहर से नहीं उबर पाए और पंजाब में जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। विधानसभा चुनावों में मिली इस करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने पांचों राज्यों में चुनाव जीतने वाले सभी राजनीतिक दलों और व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी है। कांग्रेस का कहना है कि प्रजातंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरी है और यही हमारे लोकतंत्र की मजबूती भी है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस पार्टी की आशाओं के विपरीत रहे हैं। हम उत्तराखंड, गोआ और पंजाब में अच्छे परिणाम की अपेक्षा कर रहे थे लेकिन, हम ये स्वीकार करते हैं कि हम जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने में असफल रहे। सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में चरनजीत सिंह चन्नी के रूप में हमने एक विनम्र, स्वच्छ और धरातल से जुड़ा हुआ नया नेतृत्व देने का प्रयास किया लेकिन, अमरिंदर सरकार के साढ़े चार साल की सत्ता विरोधी लहर से नही उबर पाए। जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया। 

हम जनता का आदेश स्वीकार करते हैं और पंजाब में जीत के लिए आम आदमी पार्टी को बधाई देते हैं। कांग्रेस का कहना है कि उत्तरप्रदेश में हम कांग्रेस को पुनर्जीवित करने में सफल रहे हैं। हम जनमत को सीटों में नही बदल पाए लेकिन, कांग्रेस पार्टी प्रदेश के हर गली-मोहल्ले तक पहुंचने में सफल रही है। हम उत्तराखंड व गोवा में बेहतर चुनाव तो लड़े पर जनता का मन जीत कर विजय के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। ये एक सीख है कि हमें धरातल पर और मेहनत करने की आवश्यकता है। सुरजेवाला ने कहा कि हमने इस चुनाव को जातिवाद और धार्मिक ध्रुवीकरण के मुद्दों से दूर रखने का हर प्रयास किया लेकिन, भाजपा के व्यापक प्रचारतंत्र के सहारे शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर भावनात्मक मुद्दे हावी हो गए। कांग्रेस का कहना है कि हम चुनाव हारें या जीतें लेकिन, कांग्रेस पार्टी जनता के साथ हमेशा खड़ी है। हम जनता के मुद्दों को, महंगाई को-बेरोजगारी को-डूबती अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को उसी जि़म्मेवारी के साथ उठाते रहेंगे। हम हार के कारणों पर आत्ममंथन और आत्मचिंतन करेंगे, संगठन पर काम करेंगे और भविष्य में बेहतर करने का प्रयास करेंगे। हम चुनाव परिणामों से निराश जरूर हैं लेकिन हताश नहीं। हम केवल चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं । हम कहीं नहीं जा रहे - हम लड़ते रहेंगे जब तक हम जीत हासिल ना कर लें। हम लौटेंगे बदलाव के साथ, नई रणनीति के साथ।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD